{"_id":"65b2526eae4236fee1023f55","slug":"specialists-will-be-posted-in-ideal-hospitals-of-himachal-the-matter-will-go-to-the-cabinet-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ideal Hospitals: हिमाचल के आदर्श अस्पतालों में तैनात होंगे स्पेशलिस्ट, कैबिनेट में जाएगा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ideal Hospitals: हिमाचल के आदर्श अस्पतालों में तैनात होंगे स्पेशलिस्ट, कैबिनेट में जाएगा मामला
Fri, 26 Jan 2024 11:07 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 26 Jan 2024 11:07 AM IST
सार
200 विशेषज्ञ चिकित्सकों के भर्ती का प्लान तैयार कर लिया गया है। अब इसे मंजूरी के लिए कैबिनेट की बैठक में लाया जा रहा है। आदर्श अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सा तैनात होने से हिमाचल के छह मेडिकल कालेजों में मरीजों का कम भार पड़ेगा।
विज्ञापन
स्पेशलिस्ट डाक्टरों की तैनाती होगी(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के आदर्श अस्पतालों में स्पेशलिस्ट डाक्टरों की तैनाती होगी। इसके लिए सरकार इन अस्पतालों में स्पेशलिस्ट डाक्टरों की तैनाती करने जा रही है। 200 विशेषज्ञ चिकित्सकों के भर्ती का प्लान तैयार कर लिया गया है। अब इसे मंजूरी के लिए कैबिनेट की बैठक में लाया जा रहा है। आदर्श अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सा तैनात होने से हिमाचल के छह मेडिकल कालेजों में मरीजों का कम भार पड़ेगा। हालांकि, प्रदेश सरकार हिमाचल में 68 आदर्श अस्पताल स्थापित करने जा रही है।
विज्ञापन
हर विधानसभा क्षेत्र में एक आदर्श अस्पताल बनाया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि अभी 34 आदर्श अस्पताल स्थापित किए जा रहे हैं। प्रति आदर्श अस्पताल में विभिन्न विभागों के पांच से छह विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी। इनमें गायनी, पीडियाट्रिक्स, आर्थो, मेडिसन, सर्जरी शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने कहा कि पहले चरण में 34 विशेषज्ञ डाॅक्टरों को इन आदर्श अस्पतालों में भेजा जाना है। इन अस्पतालों में आने वाले समय में एमआरआई जैसे सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
नर्सों, फार्मासिस्टों रिक्त पदों को भी भरेगी सरकार
प्रदेश सरकार हिमाचल के मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में नर्सों और फार्मासिस्टों के रिक्त पदों को भी भरेगी। ये 1500 से ज्यादा पद भरे जाने है। इसका प्रारूप तैयार कर लिया गया है। इस मामले को भी कैबिनेट में लाया जा रहा है।
विज्ञापन