हिमाचल में संविधान दिवस पर पंचायतों में होंगी ग्राम सभा की विशेष बैठकें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को सभी 3226 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा की बैठकों का आयोजन किया जाएगा। बैठकों की शुरुआत संविधान की प्रस्तावना पढ़ने के साथ होगी। इस अवसर पर पंचायत प्रधानों की ओर से उपस्थित लोगों को संविधान की शपथ भी दिलाई जाएगी। पंचायतीराज सचिव आरएन बत्ता ने बताया कि ग्राम सभा की इन विशेष बैठकों में ग्राम सभा सदस्यों के अलावा ग्राम पंचायत के समस्त निर्वाचित सदस्यों का भाग लेना अनिवार्य है। इसी प्रकार 28 नवंबर से 15 दिसंबर तक उप ग्राम सभाओं की बैठकें आयोजित की जाएंगी। इनमें सभी सदस्यों को उनके मौलिक कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
वर्ष 2019 में संविधान को लागू हुए 70 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 26 नवंबर से 14 अप्रैल 2020 तक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत जनता को भारत के संविधान में निहित उनके मौलिक कर्तव्यों के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसके आयोजन के लिए विभिन्न गतिविधियों को निर्धारित किया गया है। ग्राम पंचायतों में बैठकों के दौरान सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। ग्राम पंचायत स्तर पर 26 नवंबर को स्वयं सहायता समूहों व युवक मंडलों की बैठकें भी की जाएंगी। वार्तालाप, सम्मेलन, संगोष्ठी, रैली, पद यात्रा के साथ इस राष्ट्रीय अभियान के दौरान लोगों को लघु फिल्मों तथा जिंग्लज के माध्यम से लोगों को मौलिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया जाएगा।