फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   special action group commandos on duty for republic day celebration in himachal

एसएजी कमांडो करेंगे परेड की निगरानी

Thu, 21 Jan 2016 03:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 21 Jan 2016 03:40 PM IST
विज्ञापन
special action group commandos on duty for republic day celebration in himachal

पठानकोट हमले को देखते हुए इस साल हिमाचल प्रदेश की 26 जनवरी की परेड स्पेशल एक्शन ग्रुप के कमांडो की निगरानी में होगी। स्थानीय पुलिस व उसकी क्विक रिएक्शन टीमों को तो तैनात किया जाएगा। साथ ही इंडिया रिजर्व बटालियन के जवानों को भी तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन


इसके साथ ही इंटर स्टेट बार्डर चेकपोस्टों पर चेकिंग के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने 26 जनवरी पर जारी एलर्ट को देखते हुए प्रदेश के सभी जिला कप्तानों को सतर्कता व गश्त बढ़ाने के भी निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही होटल, धर्मशाला व ढाबों पर रुकने वालों पर भी नजर रखने को कहा गया है।
विज्ञापन


पठानकोट हमले के साये के बीच इस साल 26 जनवरी पर हिमाचल पुलिस सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम करने की तैयारी कर रही है। आतंकी हमले के एलर्ट को देखते हुए हिमाचल पुलिस ने राजधानी में होने वाले मुख्य कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया है। स्थानीय पुलिस के जवान व क्विक रिएक्शन टीम, अभिसूचना व इंडियन रिजर्व बटालियन के जवानों के अलावा इस बार स्पेशल एक्शन ग्रुप के कमांडो भी परेड स्थल के आसपास तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही रिज के आसपास की ऊंची इमारतों पर स्नाइपर्स भी तैनात किये जाएंगे। वहीं, इसी क्रम में जिले के अधिकारियों को अभी से ही होटल व धर्मशालाओं में आकर रुकने वाले लोगों पर नजर रखने के निर्देश जारी किये हैं। साथ ही सभी जिला कप्तानों को सतर्कता व गश्त बढ़ाने को कहा है।


एडीजी हेड क्वार्टर एपी सिद्दीकी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रखने के लिए हर जिले को पर्याप्त संख्या में रिजर्व फोर्स भी उपलब्ध करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि एलर्ट की वजह से एहतियात बरता जा रहा है। साथ ही हर छोटी गतिविधि को भी मुख्यालय व अभिसूचना इकाइयों से साझा करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed