फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Speaker Sumitra Mahajan warns BJP MP Anurag Thakur

स्पीकर ने सांसद अनुराग को लगाई कड़ी फटकार, चेतावनी देकर छोड़ा

Thu, 27 Jul 2017 12:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 27 Jul 2017 12:54 PM IST
विज्ञापन
Speaker Sumitra Mahajan warns BJP MP Anurag Thakur

बीते सोमवार को लोकसभा में विपक्ष के हंगामे का वीडियो बनाने के मामले में भाजपा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर सस्ते में छूट गए। विपक्ष की कड़ी आपत्ति के बाद अनुराग ने खेद जताया। इसके बाद स्पीकर सुमित्रा महाजन ने उन्हें कड़ी चेतावनी देकर मामले को खत्म कर दिया। 

विज्ञापन


हालांकि विपक्ष ने इस पर कड़ा एतराज जताया। विपक्ष ने सवाल किया कि बीते साल ऐसे ही मामले में आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान को दो सत्र के लिए निलंबित करने जैसी कार्रवाई क्यों की गई। इस मामले में हुए भारी हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही कई बार स्थगित हुई। 
विज्ञापन


विपक्ष के कई सांसदों द्वारा मोबाइल से वीडियो बनाने संबंधी शिकायत पर बुधवार को स्पीकर ने अनुराग को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि अगर आपने ऐसा किया है तो आपको माफी मांगनी होगी। इस दौरान उन्होंने अन्य सांसदों को भी मोबाइल के इस्तेमाल पर हिदायत दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पीकर ने कहा मैं आपको चेतावनी दे रही हूं। भविष्य में किसी भी सूरत में ऐसी गलती नहीं होनी चाहिए। इसके बाद अनुराग ने कहा कि अगर उनके मोबाइल से किसी को आपत्ति है तो वह खेद जताते हैं। हालांकि अपने छह सदस्यों केनिलंबन से नाराज विपक्ष ने स्पीकर के फैसले पर ऐतराज जताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। 


कांग्रेस के मल्लिकर्जुन खड़गे ने कहा कि ऐसे ही मामले में आप सांसद मान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हुई थी। उन्हें दो सत्र के लिए निलंबित किया गया था। ऐसे में अनुराग के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इसके बाद इस मामले में हंगामा शुरू हो गया। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही कई बार के स्थगन के बाद दिन भर के लिए स्थगित हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed