फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Speaker should stay away from campaigning keeping in mind the dignity of the post: Agnihotri

पद की गरिमा ध्यान में रखकर उपचुनाव प्रचार से दूर रहें स्पीकर: अग्निहोत्री

Mon, 23 Sep 2019 06:07 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 23 Sep 2019 06:07 PM IST
विज्ञापन
Speaker should stay away from campaigning keeping in mind the dignity of the post: Agnihotri
फाइल फोटो

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल पद की गरिमा को ध्यान में रखकर उपचुनाव में प्रचार से दूर रहें। उन्होंने कहा कि डॉ. बिंदल प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रचार में नजर आए तो कांग्रेस इसका विरोध करेगी।

विज्ञापन


अग्निहोत्री सोमवार को रेणुका के खेगुआ में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। अग्निहोत्री ने कहा कि उपचुनाव के लिए कांग्रेस तैयार है। इस चुनाव में लोकसभा की इबारत को नहीं दोहराया जाएगा। एक या दो दिन के भीतर टिकट की घोषणा हो जाएगी।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने सरकार पर भी तीखा हमला किया। कहा कि भाजपा सरकार धारा 118 से छेड़छाड़ कर प्रदेश की जमीनों को उद्योगपतियों व पूंजीपतियों को बेचने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाहन फाउंडरी को भी निजी हाथों में देने की तैयारी है। लेकिन कांग्रेस ऐसा होने नहीं देगी।  उन्होंने कहा कि प्रदेश में सामने आए पत्र बम ने भाजपा में गृह युद्ध की बुनियाद रख दी है।


वहीं, सरकार पत्र बम की वास्तविकता का पता लगाने के बजाय पत्र लिखने वाले को ढूंढ रही है। इस दौरान रेणुका के विधायक विनय कुमार, बाबा हरदीप सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष दलीप सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed