फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   SP will inform DC before leaving the district in himachal

जिला छोड़ने से पहले एसपी देंगे डीसी को जानकारी, यहां जानिए पूरा मामला

Sun, 02 Sep 2018 01:56 PM IST
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 02 Sep 2018 01:56 PM IST
विज्ञापन
SP will inform DC before leaving the district in himachal

जिलों में तैनात पुलिस अधीक्षकों को अब जिला छोड़ने से पहले अपने जिले के डीसी को लिखित में जानकारी देनी होगी। गृह विभाग ने शनिवार शाम को इस संबंध में सभी जिलों के एसपी को निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


आदेश के पीछे कसौली कांड के दौरान तत्कालीन डीसी और एसपी के बीच तालमेल की कमी और जांच में डीसी को जानकारी न होना वजह माना जा रहा है।  हालांकि इस आदेश में डीसी के जिला छोड़ने पर एसपी को जानकारी देने के कोई निर्देश नहीं हैं।
विज्ञापन


डीजीपी सीताराम मरडी ने गृह विभाग की ओर से ऐसे निर्देश मिलने की पुष्टि की है। गृह विभाग ने सूबे के सभी एसपी को निर्देश जारी किए हैं कि वे छुट्टी या टूर पर जाने के दौरान अगर जिला छोड़ते हैं तो उन्हें अपने जिले के उपायुक्त को जानकारी देनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी में भी हुआ था ऐसा ही प्रयास

SP will inform DC before leaving the district in himachal

इसके पीछे डीसी को एसपी के छुट्टी पर होने की जानकारी न होने से कानून व्यवस्था संभालने में पेश आने वाली दिक्कतों को कारण बताया गया है। हालांकि सूत्रों की मानें तो कुछ जिलों के एसपी के अपने अधिकारी से छुट्टी लेकर जिले से बाहर जाने के बाद कानून व्यवस्था को लेकर होने वाली दिक्कतों को भी वजह बताया गया है।

उपायुक्त को जानकारी दिए बिना जिला छोड़ने पर एसपी को कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। गृह विभाग के सूत्रों की मानें तो इस आदेश के पीछे डीसी और एसपी के बीच तालमेल की कमी के बाद हुए कसौली कांड को बड़ी वजह माना जा रहा है। दरअसल, कसौली कांड से पहले डीसी सोलन ने अतिक्रमण हटाने के लिए जो बैठक ली उसमें एसपी को बुलाया ही नहीं।

कसौली कांड के बाद जब जांच हुई और विवाद बढ़ा तो बात सामने आई कि डीसी को इसकी जानकारी ही नहीं थी कि एसपी छुट्टी पर हैं। चूंकि इस बात के सामने आने के बाद एसपी के बजाय डीसी की गलती सामने आने लगी कि एसपी को बैठक में बुलाया तक नहीं गया तो यह नई व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed