फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   SP Shubra tiwari, including 10 officers and employees selected for President's Police Medal

एसपी शुभ्रा समेत 10 अफसरों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक

Thu, 16 Aug 2018 11:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 16 Aug 2018 11:04 AM IST
विज्ञापन
SP Shubra tiwari, including 10 officers and employees selected for President's Police Medal

हिमाचल के 10 अधिकारियों और कर्मचारियों को इस साल राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा जाएगा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर उत्कृष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस, होमगार्ड, अग्निशमन

विज्ञापन


सेवाओं के अधिकारियों और कर्मचारियों की गृह मंत्रालय ने सूची जारी कर दी है। इसमें एसपी शुभ्रा तिवारी समेत हिमाचल के 10 अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं।

विज्ञापन

SP Shubra tiwari, including 10 officers and employees selected for President's Police Medal
सराहनीय सेवाओं के लिए एसपी शुभ्रा तिवारी के अतिरिक्त इंस्पेक्टर किशोरी लाल (कांगड़ा), सब इंस्पेक्टर नारायण सिंह (सोलन) और हेड कांस्टेबल गोपी चंद (शिमला) राष्ट्रपति पुलिस पदक मिलेगा।

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए इंस्पेक्टर पुरुषोत्तम चंद (शिमला) को राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चुना गया है।सब फायर ऑफिसर बंसीराम भाटिया और लीडिंग फायरमैन मदन मोहन को सराहनीय सेवाओं के लिए अग्निशमन मेडल से नवाजा जाएगा।

SP Shubra tiwari, including 10 officers and employees selected for President's Police Medal
होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस विभाग के कंपनी कमांडर रछपाल नेपटा को उत्कृष्ट सेवा और प्लाटून कमांडर सुरेश गर्ग और कंपनी कमांडर परमानंद शर्मा को सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस पदक मिलेगा।

होमगार्ड के कंपनी कमांडर परमानंद शर्मा आपदा से निपटने लिए लोगों को जागरूक करते रहते हैं। 1997 में चिड़गांव में बादल फटने की घटना के दौरान उन्होंने फंसे लोगों बचाने काम काम किया।
विज्ञापन

धर्मशाला के विश्वजीत को मिलेगा पुलिस मेडल

SP Shubra tiwari, including 10 officers and employees selected for President's Police Medal

 धर्मशाला के समीपवर्ती टंग नरवाणा के विश्वजीत सिंह को पुलिस मेडल से सम्मानित किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस पर विश्वजीत का नाम पुलिस मेडल की सूची में शामिल हुआ है। विश्वजीत सिंह बीएसएफ के हेडक्वार्टर नई दिल्ली में डिप्टी कमांडेंट के पद पर सेवाएं दे रहे हैं।

विश्वजीत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, इंद्र कुमार गुजराल और एचडी देवेगौड़ा की सुरक्षा में भी सेवाएं दे चुके हैं। विश्वजीत सिंह ने साल 1986 में बीएसएफ में बतौर सब इंस्पेक्टर सेवाएं शुरू की।

इस बीच पूर्व प्रधानमंत्रियों की एसपीजी सिक्योरिटी सहित 15 विभिन्न देशों, इंटरनेशनल इंडो-पाक, इंडो-बंगाल बॉर्डर, देश की आंतरिक सुरक्षा और बीएसएफ एकेडमी टनकपुर ग्वालियर (मध्यप्रदेश) में भी 2010 से 2014 तक सेवाएं दे चुके हैं। विश्वजीत सिंह ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला से अपनी स्नातक तक की पढ़ाई पूरी की है। 

451 कैदियों की कम हुई सजा, 8 की सजा माफ

SP Shubra tiwari, including 10 officers and employees selected for President's Police Medal

 स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश सरकार ने सूबे की विभिन्न जेलों में बंद कैदियों को बड़ी राहत प्रदान की है। राज्यपाल ने सरकार की सिफारिश पर 451 कैदियों की सजा को पंद्रह दिन से तीन महीने तक कम कर दिया है।

वहीं, माडल सेंट्रल जेल नाहन और कंडा के चार चार कैदियों की सजा भी माफ कर दी है। जिसके बाद जेल मुख्यालय ने उन्हें रिहा करने के आदेश जारी कर दिए हैं। डीजी जेल सोमेश गोयल ने बताया कि विभाग की ओर से सरकार को अगस्त के पहले हफ्ते में प्रस्ताव भेजा गया था।

बताया कि एक साल तक की सजा भुगत रहे कैदियों को पंद्रह दिन की छूट मिलेगी जबकि उम्रकैद की सजा काट रहे कैदियों की तीन महीने की सजा माफ की गई है। इसके अलावा राज्य सजा रिव्यू बोर्ड की अनुमति के बाद और प्रीमेच्योर रिलीज नीति के तहत विभिन्न जेलों में बंद 12 को जेल से तय सजा से पहले रिहा कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed