फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   SP Chamba reached the border areas to review the security arrangements after the Kishtwar terror incident.

Chamba: किश्तवाड़ आतंकी घटना के बाद सीमांत क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे एसपी चंबा

Tue, 24 Feb 2026 08:12 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सलूणी (चंबा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सलूणी (चंबा)। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 24 Feb 2026 08:12 PM IST
सार

 पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने पड़ोसी राज्य जेएंडके के सीमांत क्षेत्रों में स्थित सुरक्षा चौकियों और पुलिस थानों का औचक निरीक्षण किया। 

विज्ञापन
SP Chamba reached the border areas to review the security arrangements after the Kishtwar terror incident.
सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे एसपी चंबा। - फोटो : संवाद

विस्तार

किश्तवाड़ में हुई आतंकी घटना के बाद सीमांत क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने पड़ोसी राज्य जेएंडके के सीमांत क्षेत्रों में स्थित सुरक्षा चौकियों और पुलिस थानों का औचक निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक के साथ डीएसपी सलूणी रंजन शर्मा और पुलिस थाना किहार के एसएचओ दिग्विजय सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने जवानों की समस्याओं को सुना। पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को सुरक्षा चौकियों लंगेरा, खुंडी मराल और पुलिस थाना किहार, चौकी संघणी और सलूणी का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था को कायम रखने के बारे में निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा चौकियों में रूटीन गश्त को बढ़ाने, रात्रि गश्त बढ़ाने, सीमांत क्षेत्र में आवाजाही करने वाले हर वाहन की गहनता से तफ्तीश करने के दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न पुलिस चौकियों का भी औचक निरीक्षण कर आपराधिक मामलों को जल्द सुलझाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

चंबा जिले की करीब 216 किलोमीटर लंबी सीमा पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर के साथ सटी हुई है। जम्मू-कश्मीर के डोडा और कठुआ जैसे संवेदनशील जिले के भद्रवाह, बन्नी व माश्का क्षेत्र चंबा से वाहन सुविधा से जुड़े हुए हैं। पूर्व में सीमांत क्षेत्रों में हुई आतंकी घटनाओं के बाद से हिमाचल पुलिस ने सुरक्षा घेरे को मजबूत करते हुए किहार व खैरी सेक्टर के ऊपरी हिस्सों में स्थापित सुरक्षा चौकियों में सुरक्षा का कड़ा पहरा बिठाया हुआ है। इसके साथ ही सेवा ब्रिज व लंगेरा के अंतरराज्यीय बैरियर पर भी सुरक्षा व्यवस्था चाक- चौबंद की है। पुलिस अधीक्षक ने सीमांत क्षेत्र के थाना व चौकी स्टाफ को सुरक्षा को लेकर विशेष एहतियात बरतने को कहा है। इसके साथ ही पुलिस जवानों को भी सीमांत क्षेत्र में गश्त तेज कर हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। उधर, एसपी चंबा विजय सकलानी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर से सटे सीमांत क्षेत्र को सील कर सुरक्षा घेरे को ओर कड़ा कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर सीमांत क्षेत्र में जवानों व पुलिस थाना व चौकी स्टाफ को अलर्ट पर रहने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed