{"_id":"6546581d67d79a389d07a468","slug":"sow-good-quality-wheat-agricultural-university-palampur-advised-farmers-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: उत्तम किस्म के गेहूं की करें बिजाई, कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर ने किसानों को दी सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: उत्तम किस्म के गेहूं की करें बिजाई, कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर ने किसानों को दी सलाह
Sat, 04 Nov 2023 08:12 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 04 Nov 2023 08:12 PM IST
सार
कृषि विवि पालमपुर के अनुसार गेहूं की बिजाई से पहले जरूरत के मुताबिक गली-सड़ी गोबर और 12.32.16 खाद का मिश्रण डालें।
विज्ञापन
कृषि विवि पालमपुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कृषि विवि पालमपुर के कृषि विशेषज्ञों ने किसानों के बेहतर फसल और सब्जियों के उत्पादन को लेकर सलाह दी है। निचले एवं मध्यवर्ती क्षेत्रों के किसान नवंबर के पहले पखवाड़े में एचपी डब्ल्यू-155, एचपी.डब्ल्यू-236, वीएल-907, एचएस.-507, एचएस-562, एचपी. डब्ल्यू-349, एचपीडब्ल्यू-249 व एचपी.डब्ल्यू-368. किस्म की गेहूं बीजें।
विज्ञापन
खंड-1 के निचले क्षेत्रों में किसान एचडी -3086, डीपी डब्ल्यू- 621-50-595, व एचडी-2687 लगाएं। बिजाई के लिए रैक्सिल एक किलोग्राम बीज अथवा बैविस्टिन या विटावैक्स 2.5 ग्राम किलोग्राम से उपचारित बीज का इस्तेमाल करें। लहुसन की सुधरी किस्मों एचसी-1 एग्रीफाउंड पार्वती की बिजाई पंक्तियों में 20 सेंटीमीटर और पौधे में 10 सेंटीमीटर की दूरी पर करें। बिजाई से पहले जरूरत के मुताबिक गली-सड़ी गोबर और 12.32.16 खाद का मिश्रण डालें।
विज्ञापन