फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sonia gandhi meeting with cm virbhadra singh

सोनिया गांधी ने वीरभद्र को विस चुनावों में फिर सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Sat, 10 Jun 2017 12:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 10 Jun 2017 12:42 PM IST
विज्ञापन
sonia gandhi meeting with cm virbhadra singh

हिमाचल में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रार्ष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रथ को रोकने के लिए कांग्रेस पार्टी एकजुट हो गई है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के निजी सचिव अहमद पटेल, हिमाचल प्रभारी अंबिका सोनी की मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह के साथ नई दिल्ली में बैठक हुई।
विज्ञापन


इसमें चुनावी रणनीति तैयार की गई। बैठक में कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति की कमान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को सौंपने पर सहमति बनी। समन्वय समिति और चुनाव घोषणा समिति में भी उनकी अहम भूमिका रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अहमद पटेल ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और सुखविंद्र सुक्खू से हिमाचल की राजनीति के बारे में फीडबैक लिया। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के हिमाचल दौरे को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई। हाईकमान ने पूछा कि भाजपा के इन दोनों नेताओं के दौरे से हिमाचल में क्या हलचल है।

हिमाचल आएंगे कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी

sonia gandhi meeting with cm virbhadra singh

इसके अलावा पौंग डैम विस्थापित को लेकर हिमाचल में हुई भाजपा के पांच मंत्रियों की बैठक से क्या असर दिख रहा है। भाजपा के अन्य नेताओं के हिमाचल में सक्रिय होने के बारे में भी चर्चा हुई। प्रदेशाध्यक्ष से इस मामले पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि आगामी विस चुनाव की तैयारियों पर उनकी गंभीर चर्चा हुई है। सीएम वीरभद्र सिंह ने भी हिमाचल विधानसभा का फीडबैक दिया है।

हिमाचल में इसी साल विधानसभा चुनाव होने है। भाजपा ने हिमाचल पर फोकस कर दिया है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष ने आलाकमान से कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को हिमाचल आने की बात कही। इस पर आलाकमान राजी हो गई है। आलाकमान ने दोनों कांग्रेस नेताओं से तिथि और स्थान चयनित करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed