फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sonakshi and Vishwajeet crowned champions in Under-17 badminton tournament.

Shimla News: अंडर-17 बैडमिंटन प्रतियोगिता में सोनाक्षी और विश्वजीत बने चैंपियन

Mon, 13 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Sonakshi and Vishwajeet crowned champions in Under-17 badminton tournament.
खेल परिसर में 14 श्रेणियों में खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर, विजेताओं को किया सम्मानित
विज्ञापन

अंडर-19 गर्ल्स सिंगल में प्रज्ञा वर्मा ने यक्षिता को हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के इंदिरा गांधी खेल परिसर में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन सोमवार को हुआ। प्रतियोगिता के दौरान 14 विभिन्न श्रेणियों के फाइनल मुकाबले खेले गए।

अंडर-17 गर्ल्स सिंगल वर्ग में सोनाक्षी जसवाल ने ईवा जोगटा को 18-16, 15-12 से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं बॉयज सिंगल में विश्वजीत सिंह ने वीर विक्रम सिंह पांटा को 15-12, 15-12 से हराया। गर्ल्स डबल में रितिका शर्मा और ईवा जोगटा की जोड़ी ने सोनाक्षी जसवाल और अशिता ठाकुर को 15-11, 15-12 से मात दी। मिक्स डबल में हर्षवर्धन सिंह और ईवा जोगटा ने वीर विक्रम सिंह पांटा तथा रितिका शर्मा को 15-12, 15-10 से हराया। अंडर-19 गर्ल्स सिंगल में प्रज्ञा वर्मा ने यक्षिता सामरा को 15-12, 11-15, 15-9 से हराकर जीत दर्ज की। वहीं मिक्स डबल में पार्थिव और पाखी की जोड़ी ने अमन कुमार तथा यक्षिता सामरा को 15-8, 15-12 से हराया।
विज्ञापन


अंडर-19 बॉयज डबल में हर्षवर्धन सिंह और विश्वजीत सिंह ने प्रियांश भारद्वाज तथा वीर विक्रम सिंह पांटा को 15-6, 17-15 से हराया। महिला डबल में सोनाक्षी जसवाल और यक्षिता सामरा ने पाखी तथा प्रज्ञा वर्मा को 15-8, 6-15, 15-12 से मात दी। अंडर-19 बॉयज सिंगल के फाइनल में विश्वजीत सिंह ने प्रियांश भारद्वाज को 15-11, 12-15, 15-13 से हराया। पुरुष सिंगल में पार्थिव ने समक्ष धाल्टा को 15-13, 13-15, 15-13 से हराया, जबकि महिला सिंगल में प्रज्ञा वर्मा ने यक्षिता सामरा को 16-14, 15-5 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉयज डबल के अंतिम मुकाबले में हर्षवर्धन सिंह और विश्वजीत सिंह ने काव्यांश रियान तथा वीर विक्रम सिंह पांटा को 15-11, 15-10 से हराया। गर्ल्स डबल में सोनाक्षी जसवाल और यक्षिता सामरा की जोड़ी ने रितिका शर्मा और ईवा जोगटा को 15-12, 15-7 से पराजित किया। पुरुष डबल में अमर कुमार और पार्थिव ने उदय सूद तथा समक्ष धाल्टा को 16-14, 10-15, 15-19 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article