फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Son of Subedar Shashi Kumar want to join the Army to take revenge for his father's death

शहीद सूबेदार के बेटे ने ली शपथ, इस तरह सिखाएगा पाकिस्तान को सबक

Thu, 20 Jul 2017 11:37 AM IST
amarujal.com, Presented By: आसिफ़ इक़बाल
amarujal.com, Presented By: आसिफ़ इक़बाल Updated Thu, 20 Jul 2017 11:37 AM IST
विज्ञापन
Son of Subedar Shashi Kumar want to join the Army to take revenge for his father's death
पत्नी के साथ शहीद सूबेदार शशि कुमार
जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में बीते मंगलवार को पाकिस्तान की ओर से भारी गोलाबारी में घायल हमीरपुर के सूबेदार शशि कुमार (45) शहीद हो गए हैं। गोली लगने के बाद शशि को सेना के कमांड अस्पताल उधमपुर लाया गया था, जहां बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पिता की शहादत पर बेटे अक्षय कुमार ने पाकिस्तान को सबक सिखाने की ठान ली है।

 
Trending Videos

31 अगस्त को रिटायर होने वाले थे शशि

Son of Subedar Shashi Kumar want to join the Army to take revenge for his father's death
शहीद के घर पसरा मातम - फोटो : ani
सूबेदार शशि कुमार उर्फ नीटू भारतीय सेना की 19 पंजाब रेजिमेंट में सेवारत थे और 31 अगस्त को रिटायर होकर घर आने वाले थे। शशि के शहीद होने की खबर मिलने के बाद नादौन स्थित उनके पैतृक गांव गलोल में मातम का माहौल है। 

एसडीएम नादौन अमित मैहरा ने बताया कि तहसीलदार ने उन्हें फोन पर शशि कुमार के शहीद होने की सूचना दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे ने कहा, सेना में भर्ती होकर पाकिस्तान को सिखाउंगा सबक

Son of Subedar Shashi Kumar want to join the Army to take revenge for his father's death
शहीद सूबेदार का बेटा अक्षय कुमार - फोटो : ANI
उन्होंने कहा कि शहीद का सैनिक और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि शहीद शशि कुमार अपने पीछे दो बेटियां प्रियंका शर्मा और आंचल शर्मा, बेटा अक्षय शर्मा, पत्नी शोभा शर्मा के अलावा बुजुर्ग मां-बाप संतोष देवी और पृथ्वी चंद को छोड़ गए हैं। 

पिता की शहादत पर बेटे ने कहा कि मेरी भारतीय सेना में शामिल होने की इच्छा है, ताकि अपने पिता के कातिलों का बदला ले सकूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed