फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Son blew away salary money in mother's bank account in Mobile video games in hamirpur himachal

हमीपुर: बेटे ने मोबाइल गेम्स में उड़ा दिए मां के खाते में आए वेतन के पैसे

Fri, 08 Apr 2022 10:30 AM IST
Krishan Singh प्रवीण कुमार, संवाद नयूज एजेंसी, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, संवाद नयूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 08 Apr 2022 10:30 AM IST
सार

पूर्व मिड-डे मील वर्कर के खाते में शिक्षा विभाग की ओर से जमा करवाई गई रकम महिला के बेटे ने मोबाइल पर गेम खेलकर उड़ा दी है। महिला ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर उनके बेटे को मोबाइल पर पबजी समेत अन्य गेम्त खेलने की लत लगाने का आरोप भी लगाया।

विज्ञापन
Son blew away salary money in mother's bank account in Mobile video games in hamirpur himachal
मोबाइल गेम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के हमीपुर जिले की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगवाड़ा की पूर्व मिड-डे मील वर्कर के खाते में शिक्षा विभाग की ओर से जमा करवाई गई रकम महिला के बेटे ने मोबाइल पर गेम खेलकर उड़ा दी है। महिला ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर उनके बेटे को मोबाइल पर पबजी समेत अन्य गेम्त खेलने की लत लगाने का आरोप भी लगाया। कहा कि उन्होंने बैंक में जाकर खाता चेक किया तो इसमें महज 6 रुपये 80 पैसे बैलेंस था। कहा कि उनके परिवार को तंग किया गया तो विभाग के खिलाफ कोर्ट में केस करेंगी। गुरुवार को प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी, स्कूल प्रिंसिपल और अकाउंट्स ऑफिसर ने मिड-डे मील वर्कर से बात कर उसके खाते में पिछले पांच सालों में जमा हुई डेढ़ लाख की राशि को लौटाने के लिए कहा था।

विज्ञापन


महिला ने कहा कि उनका पति दिहाड़ी-मजदूरी करता है। महिला खुद मनरेगा में काम करती है। बेटा कॉलेज में पढ़ता है। पति बीमार रहते हैं। बैंक खाते में पैसे हैं नहीं तो लौटाउंगी कहां से? मोबाइल पर गेम्स आदि खेलने और खुला खर्च आदि करने की आदत से बेटा बुरी संगत में पड़ चुका है। महिला वर्ष 2016-17 में मिड-डे मील वर्कर की नौकरी छोड़ चुकी हैं। विभाग नौकरी छोड़ने के बाद भी पांच साल तक 2500 रुपये के हिसाब से प्रतिमाह वेतन खाते में जमा करवाता रहा। बैंक में बेटे का मोबाइल नंबर दर्ज था और हर माह खाते में पैसे आने के मोबाइल पर मेसेज मिलते रहे। इसे बेटे ने मोबाइल गेम्स पर खर्च कर डाला है। वहीं, विभाग ने स्कूल प्रिंसिपल और खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (बीईईओ)भोरंज को नोटिस जारी किया है। उपनिदेशक ने दोनों अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए मामले को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि क्यों न मिड-डे मील वर्कर के खाते में गए डेढ़ लाख की रिकवरी इन दोनों शिक्षा अधिकारियों से की जाए। 
विज्ञापन


स्कूल प्रिंसिपल और खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (बीईईओ) भोरंज को नोटिस जारी किया है। गुरुवार को संबंधित मिड-डे मील वर्कर से बात कर पैसे लौटाने की बात की तो उसने बताया कि उसका पति मजदूरी करता है। बैंक में जमा होने वाले पैसे गूगल-पे के जरिये बेटे ने मोबाइल पर वीडियो गेम में उड़ा दिए हैं। महिला ने विभाग के खिलाफ कोर्ट केस करने की बात भी कही है। - संजय ठाकुर, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed