{"_id":"5ca218dfbdec2213e8070692","slug":"son-and-mother-died-after-car-collides-with-truck-in-una-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक से टकराई कार, मां और बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक से टकराई कार, मां और बेटे की मौत
Mon, 01 Apr 2019 07:31 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहतपुर(ऊना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहतपुर(ऊना)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 01 Apr 2019 07:31 PM IST
विज्ञापन
खड़े ट्रक से टकराई कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़-धर्मशाला एक्सप्रेस हाईवे पर देहलां में पेश आए सड़क हादसे में मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान ममता पत्नी मुकेश व साहिल पुत्र मुकेश निवासी इफको टाउनशिप बरेली उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन
हादसा इतना भयानक था कि हादसे के दौरान कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। पुलिस घटना के संदर्भ में मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार यूपी निवासी साहिल अपनी माता ममता के साथ पालमपुर से अपनी कार कार में नंगल की तरफ आ रहे थे। सुबह करीब पांच बजे देहलां के समीप कार अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तारी से सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।
विज्ञापन
जोरदार धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने कार सवारों को कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला। हादसे में कार सवार महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में बुरी तरह से घायल हुए साहिल ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा दोनों मां बेटा पालमपुर में सत्संग सुनने के बाद वापस घर लौटे थे। उधर, डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। वहीं मामले के संदर्भ में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।