फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Soldiers fighting for their lives buried under rubble and stones in Inner Akhara Bazaar

Kullu Landslide: इनर अखाड़ा बाजार में मलबे और पत्थरों में दबीं जिंदगियों के लिए जंग लड़ रहे जवान

Fri, 05 Sep 2025 10:49 AM IST
Krishan Singh गौरीशंकर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
गौरीशंकर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 05 Sep 2025 10:49 AM IST
सार

 एनडीआरएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, पुलिस, होमगार्ड और दमकल विभाग के जवान जान जोखिम में डालकर पत्थरों से जंग लड़ रहे हैं। 

विज्ञापन
Soldiers fighting for their lives buried under rubble and stones in Inner Akhara Bazaar
मलबे और पत्थरों में दबीं जिंदगियों के लिए जंग लड़ रहे जवान। - फोटो : संवाद

विस्तार

इनर अखाड़ा बाजार की तंग गलियों में मूसलाधार बारिश के बीच मलबे के ढेर में दबी आठ जिंदगियों की तलाश जारी है। एनडीआरएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, पुलिस, होमगार्ड और दमकल विभाग के जवान जान जोखिम में डालकर पत्थरों से जंग लड़ रहे हैं। हर फावड़ा, हर कुदाल उम्मीद की एक किरण है कि शायद किसी मलबे के नीचे अब भी कोई सांसें ले रहा हो। बुधवार को लगातार पत्थर गिरने के कारण सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा था। गुरुवार सुबह एक नई जगह पर रेस्क्यू फिर शुरू हुआ।

विज्ञापन

तंग जगह, भारी मलबा और निरंतर बारिश के बावजूद जवान पीछे नहीं हटे। इनके साथ स्थानीय युवा भी सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इनर अखाड़ा बाजार में पहाड़ी के मलबे में दबी आठ जिंदगियों की तलाश के लिए जवान मूसलाधार बारिश के बीच डटे रहे। बीते बुधवार को दिन भर एनडीआरएफ जवान सहित दो लोगों की तलाश दिनभर जारी रही। गुरुवार सुबह दूसरे स्थान पर दस लोग भूस्खलन की चपेट में आ गए। चार लोगों को निकाल लिया है। इनमें एक की मौत हो चुकी है। एक महिला समेत अभी 6 लोग मलबे में दबे हैं। दो दिनों में भूस्खलन के कारण 8 लोग मलबे में दबे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गली तंग होने से वाहनों की आवाजाही में परेशानी
मलबे को हटाने के लिए जेसीबी भी लगाई गई है लेकिन जगह तंग होने से मलबा हटाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुरक्षा बलों के जवान बड़े स्तर पर मलबे और पत्थरों से जंग लड़ रहे हैं। इनर अखाड़ा बाजार की गली बहुत ही तंग होने के कारण वाहनों की आवाजाही को भी परेशानी हो रही है। मलबा ढोने के लिए 6 से अधिक डंपर लगा रखे हैं। जिस स्थान पर मलबा गिरा है, वहां एक जेसीबी भी ठीक से काम नहीं कर पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed