फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   soldier honored for excellence performance in RTC Course in kangra himachal

आरटीसी कोर्स में दमदार प्रदर्शन करने वाले जवान सम्मानित

Fri, 29 Mar 2019 10:43 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डरोह (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डरोह (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 29 Mar 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
soldier honored for excellence performance in RTC Course in kangra himachal

पीटीसी डरोह में 19वें आरटीसी कोर्स में जवानों के उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए शुक्रवार को सम्मानित किया गया। दीक्षांत समारोह की पूर्व संध्या पर सम्मान समारोह में पुलिस विभाग के आईजी आर्म्ड एंड पुलिस ट्रेनिंग हिमांशु मिश्रा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

विज्ञापन


कोर्स के दौरान आरक्षी दीपक कुमार, अमित कुमार, करण कुमार, आशीष कुमार, सुनील कुमार, रजनीश और मोहित ने प्रथम स्थान हासिल किया है। 
इसके अलावा आरक्षी पंकज नैयर, यशपाल, सिद्दांत चंदेल, संजय कुमार, मुनीश, धीरज और कुलदीप दूसरे, आरक्षी चुनी लाल, विद्या सागर, मृदुल प्रसाद, रोहित, सुनील, विनय और भूपिंदर कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


इसके अलावा आंतरिक विषयों को पढ़ाने और बाहरी मैदानी प्रशिक्षण का काम करने वाले पीटीसी के सीएलआई सुशील राणा और सीडीआई नारायण चौहान को भी सम्मानित किया। इस दौरान पीटीसी डरोह की प्रधानाचार्य सौम्या साम्बशिवन, एसपी रमेश छाजटा, एएसपी प्रवीण धीमान, डीएसपी कुलदीप और बहादुर सिंह मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीटीसी में 784 प्रशिक्षु लेंगे देश सेवा की शपथ
प्रदेश पुलिस विभाग के प्रशिक्षण महाविद्यालय में शनिवार को 784 आरटीसी के नवदीक्षित प्रशिक्षु देश की सेवा करने की शपथ लेंगे। दीक्षांत समारोह में डीजी एसआर मरड़ी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed