फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Solar lamps are distributing to children a day before exam in himachal

यहां परीक्षा से 24 घंटे पहले ही बांटे सोलर लैंप, पढ़ें पूरा मामला

Wed, 06 Mar 2019 01:27 PM IST
ashok chauhan पंकज सलारिया, अमर उजाला, चंबा
पंकज सलारिया, अमर उजाला, चंबा Published by: ashok chauhan Updated Wed, 06 Mar 2019 01:27 PM IST
विज्ञापन
Solar lamps are distributing to children a day before exam in himachal

चंबा जिले के पांच उपमंडलों में बर्फबारी के कारण बिजली व्यवस्था बेहाल है। शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं भी शुरू हो गईं।  सरकार ने इसी के चलते विद्यार्थियों को 7000 सोलर लैंप बांटे हैं, ताकि बिजली न होने की सूरत में सोलर लैंप की मदद से स्कूली बच्चे पढ़ाई कर सकें।

विज्ञापन


हालांकि सरकार ने मदद तो की, लेकिन परीक्षा से मात्र 24 घंटे पहले की गई मदद से स्कूली बच्चों को ज्यादा फायदा नहीं होगा। बुधवार से शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गईं हैं और मंगलवार को विद्यार्थियों को लैंप बांटे गए।

विज्ञापन

जिले में एचटी और एलटी के 2000 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त

Solar lamps are distributing to children a day before exam in himachal

अभी भी एक उपमंडल के बच्चों को सोलर लैंप मिले ही नहीं। हालांकि बच्चों को सोलर लैंप देकर फोटो खिंचवाने में मंत्री और विधायक आगे रहे।फरवरी में भारी बर्फबारी के चलते चंबा जिले में एचटी और एलटी के 2000 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए थे, जबकि 2200 बंद पड़ गए थे।

जिले के भरमौर, सलूणी, किहार, तीसा और पांगी के दुर्गम इलाकों में पिछले एक से डेढ़ महीने से बिजली नहीं है। चंबा शहर में भी चार दिन बाद बिजली आई थी। डेढ़ माह बाद सरकार को सोलर लैंप बांटने की याद तो आई लेकिन देरी से।

अभिभावक भी दबी जुबान में कह रहे हैं कि एक माह पहले लैंप दिए होते तो अच्छा होता। तीन मार्च को मंत्री ने जनमंच में भी चंबा के कुछ बच्चों को सोलर लैंप बांटे थे।
 

कई इलाके कटे हुए हैं अभी भी

पांगी में एक भी बच्चे को सोलर लैंप नहीं मिला। हालांकि, जिला प्रशासन का दावा है कि 80-90 फीसदी बच्चों को लैंप दे दिए हैं। जिले में भारी हिमपात के चलते बिजली ही नहीं सड़कें भी बाधित हैं। कई इलाके बर्फ से लकदक हैं। बच्चों को सुबह परीक्षा केंद्र में पहुंचने में भी दिक्कतें होंगी। 

कबायली क्षेत्र के दसवीं और जमा दो के विद्यार्थियों को निशुल्क सोलर लैंप प्रदान किए जा रहे हैं। बिजली की आपूर्ति न होने की सूरत में विद्यार्थियों को परेशानी न हो, इसके लिए सोलर लैंप दिए जा रहे हैं। सात हजार विद्यार्थियों को सोलर लैंप दिए जाएंगे।- हरिकेश मीणा, उपायुक्त चंबा 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed