{"_id":"667ab94fb16732a834039df3","slug":"solan-vegetable-market-after-tomatoes-the-price-of-capsicum-also-increased-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan Vegetable Market: टमाटर के बाद शिमला मिर्च के भी बढ़े दाम, 40 रुपये तक थे रेट, हुई इतनी बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan Vegetable Market: टमाटर के बाद शिमला मिर्च के भी बढ़े दाम, 40 रुपये तक थे रेट, हुई इतनी बढ़ोतरी
Tue, 25 Jun 2024 06:04 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 25 Jun 2024 06:04 PM IST
सार
मंगलवार को सोलन सब्जी मंडी में शिमला मिर्च 62 रुपये प्रति किलो तक बिकी। पहले शिमला मिर्च 30 से 40 रुपये प्रति किलो बिक रही थी।
विज्ञापन
शिमला मिर्च
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टमाटर के बाद अब शिमला मिर्च भी किसानों को मालामाल कर रही है। सीजन की शुरुआत से ही मंडी में किसानों को शिमला मिर्च के अच्छे दाम नहीं मिल सके, लेकिन अब शिमला मिर्च के दामों में उछाल आया है।
विज्ञापन
मंगलवार को सोलन मंडी में शिमला मिर्च 62 रुपये प्रति किलो तक बिकी। इससे पहले शिमला मिर्च 30 से 40 रुपये प्रति किलो बिक रही थी। फसलों के अच्छे दाम मिलने से किसान खुश हैं। हालांकि अभी कुछ ही क्षेत्रों में शिमला मिर्च की फसल तैयार हुई है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतर लोग खेती पर निर्भर हैं। लोग टमाटर, शिमला मिर्च, मटर, गोभी, बीन और लहसुन समेत कई अन्य नकदी फसलों की पैदावार करते हैं। सोलन की मुख्य नकदी फसल टमाटर और शिमला मिर्च है। पिछले वर्ष शिमला मिर्च के दामों से किसानों को निराशा ही हाथ लगी थी।
विज्ञापन
रोजाना सोलन सब्जी मंडी में तीन से चार हजार क्विंटल शिमला मिर्च की खेप पहुंच रही है। उधर, मंडी समिति सोलन के सचिव डॉ. रविंद्र शर्मा ने बताया कि किसानों को टमाटर के साथ शिमला मिर्च के भी अच्छे दाम मिल रहे हैं। शिमला मिर्च की बाहरी राज्यों से मांग बढ़ रही है। किसानों को उत्पादों के सही दाम मिल रहे हैं। शिमला मिर्च 62 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है।
विज्ञापन