फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   solan kahla panchayat bhawan opened in night video viral by ward member

प्रधान ने देर रात खोला पंचायत भवन, वार्ड सदस्य ने वायरल कर दिया वीडियो

Sat, 04 Apr 2020 06:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 04 Apr 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
solan kahla panchayat bhawan opened in night video viral by ward member
काहला पंचायत भवन - फोटो : अमर उजाला

हिमाच प्रदेश के कंडाघाट उपमंडल में काहला पंचायत घर को देर रात खोलने पर हंगामा हो गया है। पंचायत प्रधान व एक अन्य व्यक्ति रात के अंधेरे में पंचायत घर खोलकर कागज खंगाल रहे थे। इसी दौरान वहां एक महिला वार्ड सदस्य कुछ लोगों के साथ पहुंच गई। महिला ने पहले पंचायत प्रधान व अन्य व्यक्ति का कागज खंगालते हुए मोबाइल पर वीडियो बनाया और उसके बाद पंचायत भवन को बंद करने का दबाव डाला। इस पर पंचायत प्रधान ने भवन में ताला लगा दिया। लेकिन सुबह वार्ड सदस्य ने वीडियो को वायरल कर दिया और खंड विकास अधिकारी से मामले की शिकायत भी कर दी। 

विज्ञापन


शिकायत के बाद खंड विकास अधिकारी, नायब तहसीलदार व पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को सुनने के बाद पंचायत भवन को सील कर दिया और किसी के भी भवन में दाखिल होने पर आगामी आदेशों तक रोक लगा दी। खंड विकास अधिकारी इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। शिकायतकर्ता पक्ष ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करने की भी मांग की है।
विज्ञापन


जबकि पंचायत प्रधान का कहना है कि शनिवार सुबह जरूरतमंद लोगों को राशन वितरित किया जाना था और वे शुक्रवार रात को पंचायत के गरीब लोगों की सूची बनाने के लिए पंचायत भवन आई थी। लेकिन ग्रामीण इस बात को मानने को तैयार नहीं हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सूची दिन के उजाले में भी बनाई जा सकती थी। उसके लिए देर रात कार्यालय खोलने की जरूरत नहीं थी। पंचायत प्रधान ने सूची बनाने के लिए किसी भी वार्ड सदस्य को विश्वास में नहीं लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


खंड विकास अधिकारी रमनवीर का कहना है कि उन्हें एक वीडियो संदेश व शिकायत मिली थी। इसमें काहला पंचायत कार्यालय देर रात खोलने की बात कही गई। उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने के बाद वे नायब तहसीलदार व पुलिस चौकी प्रभारी के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। उन्होंने बताया कि पंचायत भवन को सील कर दिया गया है और पंचायत भवन से जरूरी कागजों की जांच शुरू कर दी है। कागजों में हेरफेर मिलता है तो प्रधान पर एफआईआर दर्ज हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed