{"_id":"5d380a6e8ebc3e6cd9046f8a","slug":"solan-building-collapse-case-probe-by-officers-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन हादसा: धराशायी हुई चार मंजिला इमारत कई मालिकों के नाम पंजीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन हादसा: धराशायी हुई चार मंजिला इमारत कई मालिकों के नाम पंजीकृत
Wed, 24 Jul 2019 01:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 24 Jul 2019 01:06 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमारहट्टी में 13 सैनिकों और एक महिला की मौत के लिए जिम्मेदार धराशायी हुए चार मंजिला इमारत कई मालिकों के नाम पंजीकृत है। यह खुलासा हादसे की जांच को लेकर गठित समिति की पड़ताल में हुआ है। जांच में अब तक तीन मालिकों के नाम सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
एसडीएम रोहित राठौर की अगुवाई वाली यह समिति 30 जुलाई तक रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। जांच टीम में शामिल विशेषज्ञ जमीन की क्षमता और भवन में इस्तेमाल सामग्री दोनों का मुल्यांकन भी कर रहे हैं। इसके साथ ही रेत की खान का मलबा गिराने के अलावा लगातार पानी रिसने की वजह से भूस्खलन होने समेत दूसरे पहलू भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
राठौर ने माना कि भवन के एक से अधिक मालिक हैं, जिसकी रिपोर्ट राजस्व विभाग के माध्यम से सामने आई है। अब इस मामले में गैर इरादतन हत्या का मामला कौन से मालिक पर पंजीकृत होगा ये भी जल्द पता चल जाएगा। हादसे के समय सेना के जवान कौन सी मंजिल पर थे और यह मंजिल किस मालिक के नाम पर पंजीकृत है इसके तथ्य खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन