फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan Barotiwala Salga Village Land Subsidence 12 Houses Vacated

Solan News: बरोटीवाला के सलगा गांव में धंसी जमीन, एक दर्जन मकान किए खाली

Sun, 20 Aug 2023 07:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 20 Aug 2023 07:24 PM IST
सार

गांव में बना प्राथमिक स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र भी क्षतिग्रस्त हो गया है। ऐसे में बच्चे भी स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।

विज्ञापन
Solan Barotiwala Salga Village Land Subsidence 12 Houses Vacated
घरों से सामान लेकर सुरक्षित स्थानों की ओर जाते लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

भारी बारिश से तबाही कम होने का सिलसिला कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पट्टा नाली पंचायत का सलगा गांव भी धंसना शुरू हो गया है। इस गांव में एक दर्जन से अधिक मकानों में दरारें आने से लोग गांव छोड़कर चले गए हैं। आर्थिक दृष्टि से संपन्न लोगों ने पट्टा में किराये पर मकान ले लिए हैं। वहीं कुछ लोगों ने अपने रिश्तेदारों के यहां सामान रखा है, जबकि गरीब लोग जंगल में झुग्गियां बनाकर रहने को मजबूर हैं।

विज्ञापन


इस गांव में बना प्राथमिक स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र भी क्षतिग्रस्त हो गया है। ऐसे में बच्चे भी स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। सलगा गांव के दयाराम, विक्की, रमेश कुमार, राकेश कुमार, लेखराम, धनीराम, बाबू राम, आसा राम, रामचंद, धर्मचंद, पंकज, तारा चंद, सवारूं राम समेत अन्य लोगों के घरों में दरारें आ गई। गांव के साथ लगती पहाड़ी भी धंस रही है। इससे गांव की जमीन भी अपनी जगह से हिलने लगी है।
विज्ञापन


खतरे को भांपते हुए लोग यहां से शिफ्ट हो गए हैं। लोगों को अपने मवेशियों की सबसे ज्यादा चिंता सता रही है। पंचायत के प्रधान हेमचंद कश्यप ने बताया कि स्कूल व आगंनबाड़ी केंद्र का भवन भी दरारें आने से क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे वर्तमान में दोनों संस्थान बंद हैं। कोली समाज के प्रदेश यूथ अध्यक्ष विनोद कश्यप ने कहा कि सीएचटी कविता देवी ने गांव में स्कूल चलाने के लिए निजी मकान की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए गांव के मोहन लाल ने अपना एक कमरा व रसोईघर स्कूल को देने की बात कही है। एसडीएम दिव्यांशु सिंगल ने बताया कि प्रशासन की ओर से गांव के प्रभावित परिवारों को पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत व तिरपालें दी हैं। लोगों को सुरिक्षत स्थान पर जाने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed