फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   social distancing

सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां

Mon, 20 Apr 2020 09:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
social distancing
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में सोशल डिस्टेंसिंग की मरीज जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं। सोमवार को भारी संख्या में मरीज उपचार करवाने आए पहुंचे थे। आलम यह था कि काउंटर पर सुबह 11 बजे तक काउंटर पर 300 से अधिक पर्चियां बन चुकी हैं।
विज्ञापन

अस्पताल की इमरजेंसी, एक्स-रे, एसआरएल लैब, फीस काउंटर पर मरीज और उनके तीमारदार लाइन लगाकर खड़े नजर आए। अस्पताल में केवल रेफर मरीज के लिए ही ओपीडी खोली गई हैं, लेकिन अब रूटीन के मरीज भी आने लगे हैं। प्रदेश में लगातार कोरोना वायरस के मामले सामने आ रहे हैं। इनमें से कई तो टेस्ट के बाद पॉजिटिव भी आए। लिहाजा अगर अस्पताल में ऐसी ही भारी भीड़ लगी रही तो यहां पर ड्यूटी आ रहे डॉक्टर, स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ के अलावा इमरजेंसी में दाखिल मरीजों की जान को खतरा पैदा हो सकता है। सोमवार को अस्पताल में इस कदर दिखी भीड़ के बाद तो लोगों ने अस्पताल प्रबंधन के निर्णय पर ही सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। लोगों का कहना है की ओपीडी शुरू करने की जल्दबाजी अस्पताल प्रबंधन नहीं करता तो ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़ता।
विज्ञापन

डॉक्टरों का कहना है कि सुबह अगर 10 बजे तक ही पर्ची काउंटर खुला रखे तो भीड़ नियंत्रित हो जाएगी। रेफरल मरीजों को जिला अस्पतालों से आपात स्थिति में जल्दी भेज दिया जाता है, ऐसे में काउंटर पर 10 बजे तक ही पर्चियां बनाई जाएं। कर्फ्यू के दौरान मिलने वाली छूट में कोई भी रूटीन का पेशेंट अस्पताल में बेवजह उपचार करवाने नहीं आ पाएगा। इससे अस्पताल में सोशल डिस्टेंसिंग भी बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed