{"_id":"621a5277baf8a11a2535a774","slug":"snowfall-in-shimla-shimla-news-sml4008921126","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिल्सक्वीन ने फिर ओढ़ी बर्फ की चादर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिल्सक्वीन ने फिर ओढ़ी बर्फ की चादर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिसलन से गाड़ियां हुईं स्किड, सर्कुलर रोड पर ट्रैफिक जाम से झेलनी पड़ी परेशानी
शिमला। राजधानी शिमला में शनिवार को बर्फबारी हुई। सुबह सात बजे से ही शहर में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। दोपहर तक रुक-रुक कर फाहे गिरते रहे। दोपहर के समय शहर में ओलों की सफेद परत बिछ गई। रिज मैदान पर बर्फ की सफेद चादर बिछने के बाद नजारा बेहद खूबसूरत हो गया।
दोपहर बाद 3:15 बजे शहर में तेज बर्फबारी शुरू हो गई। सड़कों पर फिसलन से वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। तीन घंटों के लिए शहर की सभी सड़कों पर ट्रैफिक जाम हो गया। ढली, संजौली, लक्कड़ बाजार, विक्ट्री टनल सड़क पर फिसलन बढ़ने से बसों का संचालन बंद करना पड़ा। नवबहार से छोटा शिमला होते हुए टालैंड सड़क पर भी फिसलन के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। सर्कुलर रोड पर ओल्ड बस स्टैंड से लिफ्ट होते हुए बैम्लोई और टालैंड खलीनी सड़क पर जाम के कारण भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। 3:30 बजे बर्फबारी के साथ ही कुछ देर के लिए शहर में धूप खिल गई। चार बजे के बाद दोबारा हल्की बर्फबारी का क्रम शुरू हो गया। बर्फबारी के कारण स्कूली बच्चों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। बर्फबारी शुरू होने के बाद शहर के कुछ स्कूलों ने अभिभावकों को मेसेज भेज कर अपने बच्चों को स्कूल से ले जाने के निर्देश जारी कर दिए।