{"_id":"66256c25281af967f90f3aa5","slug":"snowfall-in-rohtang-pass-and-koksar-rain-in-kullu-chamba-dharamshala-yellow-alert-for-today-and-tomorrow-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla : रोहतांग दर्रा और कोकसर में बर्फबारी, कुल्लू-चंबा-धर्मशाला में बारिश; आज और कल के लिए यलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla : रोहतांग दर्रा और कोकसर में बर्फबारी, कुल्लू-चंबा-धर्मशाला में बारिश; आज और कल के लिए यलो अलर्ट
Mon, 22 Apr 2024 01:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/रोहतांग/कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/रोहतांग/कुल्लू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 22 Apr 2024 01:13 AM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र ने 22 और 23 अप्रैल के लिए बारिश बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
शिमला में हुई बारिश।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मौसम के मिजाज में आए बदलाव के बाद अप्रैल के महीने में भी हिमाचल में बर्फबारी का सिलसिला नहीं थम रहा। मौसम विज्ञान केंद्र ने 22 और 23 अप्रैल के लिए बारिश बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को रोहतांग दर्रा और कोकसर में बर्फबारी हुई। कुल्लू, चंबा और धर्मशाला में भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई। आगामी 27 अप्रैल तक हिमाचल में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
जिला लाहौल-स्पीति और कुल्लू में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। शनिवार रात लाहौल में रोहतांग दर्रा, कोकसर, अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल, सिस्सू आदि क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है, जबकि कुल्लू में बारिश हुई। रोहतांग दर्रा में 12 सेंटीमीटर और कोकसर में पांच सेंटीमीटर बर्फ गिरी। रविवार सुबह 9:00 बजे के बाद मौसम खुला और धूप खिली। धूप खिलने के बाद कोकसर और अटल टनल रोहतांग के आसपास गिरी बर्फ पिघल गई। सैलानियों की आवाजाही पर इससे कोई असर पर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
इससे पहले कुल्लू में भी बारिश हुई। मौसम का मिजाज इस बार बिगड़ा हुआ है। कभी सुबह तो कभी शाम के समय अचानक से बादल बरस रहे हैं। रविवार दोपहर तीन बजे के बाद कोकसर व रोहतांग दर्रा में बर्फबारी हुई।
विज्ञापन
अप्रैल में भी लाहौल में बर्फबारी का सिलसिला नहीं रुक रहा है। लाहौल के पहाड़ों पर बिछ रही सफेद चांदी को लेकर पर्यटन कारोबारी खुश हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश से तापमान लुढ़क गया है। लगातार बदल रहा मौसम कुल्लू जिले के बागवानाें के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। बागवानों के मुताबिक अगर मौसम का यही रुख रहा तो सेब की सेटिंग अच्छे से नहीं होगी और बागवानों को नुकसान झेलना पड़ेगा।