फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Snowfall in Lahaul Darch Sarch Road Shut To Traffic After Snowfall Nine Worker Rescued

बदला मौसम: शिमला के हाटू पीक में सीजन का पहला हिमपात, शिकुंला दर्रे में फंसे 9 लोग किए रेस्क्यू

Sun, 15 Oct 2023 06:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/केलांग/रोहतांग
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/केलांग/रोहतांग Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 15 Oct 2023 06:57 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने हिमाचल प्रदेश में सोमवार को भारी बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। 18 अक्तूबर तक प्रदेशभर में मौसम खराब बना रहेगा।

विज्ञापन
Snowfall in Lahaul Darch Sarch Road Shut To Traffic After Snowfall Nine Worker Rescued
रेस्क्यू किए नौ मजदूर। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट के बीच शनिवार रात और रविवार सुबह प्रदेश की चोटियों पर बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला समेत निचले क्षेत्रों में बारिश से ठंड बढ़ गई है। राजधानी शिमला के नारकंडा के पास हाटू पीक में सीजन का पहला हिमपात हुआ है। लाहौल, कुल्लू, किन्नौर, धर्मशाला और चंबा की ऊंची चोटियां बर्फ से सफेद हो गई हैं।

विज्ञापन


13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा से ग्रांफू तक ताजा बर्फबारी से सफेद चादर बिछ गई है। वहीं, दारचा पुलिस चेकपोस्ट की टीम ने शिकुंला दर्रे में बर्फबारी के चलते शनिवार रात को फंसे नौ मजदूरों को रेस्क्यू कर लिया है।
विज्ञापन




कोकसर सहित सिस्सू, और चंद्रा घाटी में झमाझम बारिश हुई है। रोहतांग दर्रे में 15 सेंटीमीटर तक हिमपात हुआ है। दारचा और सरचू में बर्फबारी से मनाली-लेह मार्ग बाधित हो गया है। रविवार दोपहर बाद ग्रांफू से काजा जाने वाली गाड़ियों को कोकसर चेक पोस्ट से आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई। काजा-समदो सड़क फिलहाल सभी प्रकार के वाहनों के लिए ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, चंबा-पांगी वाया साच पास मार्ग दूसरे दिन भी यातायात के लिए बाधित रहा। मंडी, सिरमौर और हमीरपुर के कुछ इलाकों में शनिवार रात तेज आंधी चली और बारिश हुई। ठंड बढ़ने से लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। किसानों ने मटर, अगेती गेहूं समेत अन्य फसलों की बिजाई शुरू कर दी है।

लाहौल-स्पीति प्रशासन ने सड़कों की स्थिति को देखकर ही यात्रा करने का आग्रह किया है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों से प्रशासन ने अपील की है कि अनावश्यक यात्रा करने से बचें। उपायुक्त लाहौल-स्पीति राहुल कुमार ने कहा कि मनाली-लेह सड़क दारचा से आगे सरचू तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गई है। दारचा-शिकुंला व ग्रांफू-काजा सड़क भी बर्फबारी के चलते यातायात के लिए बंद है।


कल येलो अलर्ट, 18 तक मौसम खराब
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने हिमाचल प्रदेश में सोमवार को भारी बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। 18 अक्तूबर तक प्रदेशभर में मौसम खराब बना रहेगा। इसके बाद धूप खिलने के आसार हैं। चंबा के सलूणी में 22, मैहरे में 14, नारकंडा में 13, डलहौजी में 11, मंडी में 9 और बरठीं में 7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed