फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Snowfall in Himachal pradesh today, peaks covered white snow sheet, tourists enjoyed in Rohtang

Snowfall Himachal: रोहतांग में बर्फबारी, सैलानियों ने कीं अठखेलियां, शिमला में बरसे बादल

Wed, 12 Oct 2022 07:49 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मनाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मनाली Published by: Krishan Singh Updated Wed, 12 Oct 2022 07:49 PM IST
सार

रोहतांग में बर्फबारी के बीच सैलानियों ने खूब अठखेलियां कीं। सैलानियों ने बर्फ से लकदक वादियों को निहारा और खूब मस्ती की।
 

विज्ञापन
Snowfall in Himachal pradesh today, peaks covered white snow sheet, tourists enjoyed in Rohtang
रोहतांग में बर्फबारी के बीच पर्यटकों ने की मस्ती। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में रोहतांग सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बुधवार को भी बर्फबारी का दौर जारी रहा। राजधानी शिमला में दोपहर बाद बादल बरसे। मनाली-लेह मार्ग पर दारचा से आगे बुधवार को भी वाहनों की आवाजाही बंद रही। गुरुवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। 14 अक्तूबर से प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मंगलवार रात और बुधवार सुबह भी बर्फबारी जारी रही। रोहतांग दर्रा, बारालाचा दर्रा, कुंजम दर्रा व शिंकुला दर्रा में बर्फबारी होने से उच्च पर्वतीय क्षेत्रों के मौसम में ठंडक बढ़ गई है। बुधवार को रोहतांग दर्रा में सैलानियों ने बर्फ का दीदार कर खूब मस्ती की। बर्फबारी के बीच सैलानियों ने खूब अठखेलियां कीं।

विज्ञापन

विज्ञापन


कहां कितनी बारिश
बीते 24 घंटों के दौरान पच्छाद में 104, राजगढ़37, संगडाह 35, नारकंडा 32, नाहन 28, मनाली 25, रामपुर बुशहर 24, सहारन23, कुफरी 21, चौपाल 20, बाजौरा 19, भुंतर 18, मशोबरा 17, सोलन 16 और शिमला में 15 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान
शिमला का न्यूनतम तापमान 10.8, सुंदरनगर 12.2, भुंतर 12.3, कल्पा 3.6, धर्मशाला 12.4 , ऊना 16.2, नाहन 16.7, केलांग 3.2, पालमपुर 12.5, सोलन 10.7, मनाली 8.0, कांगड़ा 15.2, मंडी 14.1, बिलासपुर 19.5, हमीरपुर 14.3 , चंबा 14.4, डलहौजी 10.0, कुफरी 8.9, नारकंडा 6.7 और पांवटा साहिब में 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।  

अधिकतम तापमान
 बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 30.4, हमीरपुर  27.7, बिलासपुर  27.6, कांगड़ा  27.1, मंडी 26.8, धर्मशाला  26.0, चंबा 25.8, सोलन 25.0, शिमला 18.0, मनाली 17.6, कल्पा 14.2 और केलांग में 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed