फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Snowfall brings good apple crop, rain is a boon for wheat and vegetables

हिमाचल: बर्फबारी से सेब की अच्छी फसल की आस, बारिश गेहूं-सब्जियों के लिए संजीवनी

Mon, 13 Jan 2025 10:39 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 13 Jan 2025 10:39 AM IST
सार

दिसंबर और जनवरी माह की शुरुआत में हुई बर्फबारी से सेब की अच्छी फसल के लिए जरूरी चिलिंग ऑवर समय पर पूरे होने की संभावना है। 

विज्ञापन
Snowfall brings good apple crop, rain is a boon for wheat and vegetables
बर्फबारी से सेब की अच्छी फसल की आस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 बर्फबारी के बाद हिमाचल प्रदेश में इस साल सेब की बंपर फसल की उम्मीद बंध गई है। दिसंबर और जनवरी माह की शुरुआत में हुई बर्फबारी से सेब की अच्छी फसल के लिए जरूरी चिलिंग ऑवर समय पर पूरे होने की संभावना है। उधर, सूखे की मार झेल चुकी गेहूं की सफल के लिए भी बारिश संजीवनी साबित हो सकती है। इसके अलावा गोभी, सरसों, आलू, गाजर, मूली के लिए भी बारिश और बर्फबारी लाभदायक साबित होगी। सेब की अच्छी फसल के लिए 1200 से 1600 घंटे चिलिंग ऑवर की जरूरत रहती है।

विज्ञापन



करीब 10 साल से दिसंबर और जनवरी की शुरुआत में बर्फबारी नहीं होने से चिलिंग ऑवर प्रभावित हो रहे थे। इस साल निर्धारित समय पर चिलिंग ऑवर शुरू हो गए हैं। बगीचों में तौलिये बनाने का काम समय पर शुरू हो गया है। समय पर गोबर खाद मिलने से अच्छी फसल की पूरी संभावना है। सेब का बढि़या आकार भी बनेगा। कृषि विभाग के पूर्व अतिरिक्त निदेशक डाॅ. हंसराज शर्मा ने बताया कि गेहूं की फसल को बारिश से लाभ मिलेगा। लेकिन लंबे समय तक सूखे जैसी स्थिति रही है, जिसके कारण गेहूं का उत्पादन प्रभावित हो सकता है। गाजर, मूली और शलगम की भी अच्छी फसल होने की संभावना है।

विज्ञापन

इस बार दिसंबर से बर्फबारी होनी शुरू हो गई है और आने वालेे दिनों में भी बर्फबारी का पूर्वानुमान है। जिसके चलते इस साल बेहतरीन फसल की उम्मीद है। बागवानों से समय पर तौलिये बनाने और खाद डालने का काम शुरू कर दिया है जिसका लाभ फसल को मिलेगा।- डाॅ. कुशाल सिंह मेहता, विषय विशेषज्ञ उद्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed