फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Snowfall and raining in himachal pradesh

चोटियों पर बर्फ, बारिश से भीगे मैदान

Mon, 12 May 2014 07:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 12 May 2014 07:58 PM IST
विज्ञापन
Snowfall and raining in himachal pradesh

प्रदेश के ऊंचाई वाले कई क्षेत्रों में दूसरे दिन भी बर्फबारी हुई। कुल्लू और लाहौल घाटी में हल्का हिमपात दर्ज किया गया। रोहतांग दर्रे में करीब 15 सेंटीमीटर ताजा हिमपात हुआ। चंबा और किन्नौर की पहाड़ियों पर भी ताजा बर्फ गिरी।

विज्ञापन


प्रदेश के अन्य इलाकों में दो दिन से रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को शिमला, चंबा और कांगड़ा में मूसलाधार बारिश हुई। सुंदरनगर, भुंतर, कल्पा, ऊना, केलांग, पालमपुर, डलहौजी, सोलन, मनाली, हमीरपुर, मंडी, धर्मशाला में भी बारिश हुई।
विज्ञापन


मई में बर्फबारी और बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है। इससे सेब की फसलों पर प्रभाव पड़ेगा। ऊंचाई वाले इलाकों में अभी सेब की सेटिंग चल रही है। उधर, बारिश से मैदानी इलाकों में गेहूं की कटाई भी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 मई तक खराब रहेगा मौसम

Snowfall and raining in himachal pradesh

मौसम विभाग की मानें तो 17 मई तक मौसम खराब रहेगा। इस दौरान ऊंचाई, मध्यम ऊंचाई और मैदानी इलाकों में गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। सोमवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 10.0, सुंदरनगर 14.6, भुंतर 11.8, कल्पा 5.4, धर्मशाला 11.4, ऊना 16.7, नाहन 17.1, कांगड़ा 5.4, पालमपुर 14.2, डलहौजी 9.6, सोलन 13.5, चंबा 13.8, मनाली 8.0, कांगड़ा 15.2, बिलासपुर 16.9, हमीरपुर 15.8 और मंडी का न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के शिमला केंद्र के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि 17 मई तक प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। 15 मई को ऊंचाई वाले इलाकों में गरज के साथ बारिश की संभावना है। मध्यम और मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed