हिमाचल में दो दिन बारिश और बर्फबारी के आसार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बुधवार को मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले दो दिन तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
पिछले 24 घंटे में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं हुआ। केलांग में न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान बरठीं में 32.4 डिग्री रहा।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 18 और 19 अक्तूबर को मैदानी क्षेत्रों में एक-दो स्थानों में गर्जन के साथ बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर कुछ स्थानों पर बारिश होगी। प्रदेश के ऊंचे इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है।
विभिन्न शहरों में ये रहा तापमान
बुधवार को शिमला में मौसम साफ रहा। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी मौसम मिलाजुला बना रहा। मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 32.0, कांगड़ा 29.8, सुंदरनगर 29.3, बिलासपुर 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
हमीरपुर 28.1, भुंतर 26.6, चंबा 26.4, नाहन 26.3, सोलन 25.5, धर्मशाला 23.2, शिमला 21.6, कल्पा 18.4, डलहौजी 15.4 और केलांग में 14.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
उधर, सोमवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 1.3, कल्पा 3.0, मनाली 4.4, सोलन 7.6, सुंदरनगर-भुंतर 7.8, धर्मशाला 11.8 और शिमला में 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।