फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Snow Marathon: Tanjin Dolma and Shashwat became the country's first snow marathon winners

देश की पहली स्नो मैराथन: तंजिन डोलमा और शाश्वत बने विजेता

Sat, 26 Mar 2022 09:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 26 Mar 2022 09:55 PM IST
सार

जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के सिस्सू में शनिवार को हुई स्नो मैराथन में देश के कोने-कोने से पहुंचे कुल 124 धावकों ने बर्फ में दौड़ लगाई। माइनस पांच डिग्री तापमान और 10240 फीट की ऊंचाई पर धावक बर्फ में दौड़े तो कइयों की सांसें फूल गईं। 

विज्ञापन
Snow Marathon: Tanjin Dolma and Shashwat became the country's first snow marathon winners
स्नो मैराथन में काजा की तंजिन डोलमा महिला वर्ग में विजेता। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के लाहौल घाटी के सिस्सू में आयोजित देश की पहली स्नो मैराथन में काजा की तंजिन डोलमा को महिला वर्ग में विजेता बनने का गौरव हासिल हुआ। बर्फ के बीच 42 किलोमीटर की दौड़ को डोलमा ने पांच घंटे, पांच मिनट और 30 सेकेंड में पूरा किया। पुरुष वर्ग की मैराथन में शाश्वत ने 4 घंटे 41 मिनट 7 सेकेंड का समय लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वह मूल रूप से कर्नाटक के रहने वाले हैं, लेकिन लंबे समय से मनाली में ही रह रहे हैं। दूसरे स्थान पर 6 घंटे एक मिनट 55 सेकेंड का समय लेकर बलदेव रहे। जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के सिस्सू में शनिवार को हुई स्नो मैराथन में देश के कोने-कोने से पहुंचे कुल 124 धावकों ने बर्फ में दौड़ लगाई। माइनस पांच डिग्री तापमान और 10240 फीट की ऊंचाई पर धावक बर्फ में दौड़े तो कइयों की सांसें फूल गईं। सुबह एडीएम केलांग प्रिया नागटा ने मैराथन का शुभारंभ किया, जबकि उपायुक्त लाहौल-स्पीति नीरज कुमार ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे।

विज्ञापन


21 किमी में रोहन और दीक्षा ने मारी बाजी
21 किलोमीटर लंबी मैराथन में रोहन ने दो घंटे 53 मिनट 41 सेकेंड का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया, जबकि दो घंटे 59 मिनट 25 सेकेंड में दौड़ पूरी कर प्रदीप ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में दीक्षा ने बाजी मारी। दीक्षा ने दो घंटे 59 मिनट 47 सेकेंड में अपनी दौड़ पूरी की। 10 किलोमीटर की दौड़ में विश्व प्रसिद्ध धावक किरेन डिसूजा ने एक घंटा एक मिनट और 29 सेकेंड के अंदर दूरी तय कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर एक घंटा चार मिनट 53 सेकेंड का समय लेकर दौलत राम रहे। वहीं 10 किमी के महिला वर्ग में हेमलता ने एक घंटा 20 मिनट 47 सेकेंड का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


प्रीति ठाकुर ने एक घंटा 23 मिनट 52 सेकेंड का समय लेकर दूसरा स्थान हासिल किया। पांच किमी की दौड़ के पुरुष वर्ग में 28 मिनट 43 सेकेंड का समय लेकर नवनीत ने पहला स्थान और हिम्मत 31 मिनट 25 सेकंड का समय लेकर दूसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में सृष्टि ने 43 मिनट 21 सेकेंड का समय लेकर प्रथम और आयशा ने 47 मिनट 53 सेकेंड का समय लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। रन फॉर फन में एक किलोमीटर में शाशिन के रामचंद ने पुरुष वर्ग में 12.2 मिनट का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया। वहीं गोंपाथांग के मेहर चंद 13.33  मिनट का समय लेकर दूसरे स्थान पर है। जबकि अंजू 15 मिनट का समय लेकर महिला वर्ग में पहले स्थान पर रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed