फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   snatching in sanjauli shimla.

दिनदहाड़े महिला के गले से उड़ाया मंगलसूत्र

Wed, 29 Jul 2015 10:51 AM IST
Updated Wed, 29 Jul 2015 10:51 AM IST
विज्ञापन
snatching in sanjauli shimla.

संजौली में एक महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर बदमाश फरार हो गया। मंगलसूत्र की कीमत करीब एक लाख बताई जा रही है। झपटमार की उम्र 17 से 19 साल के बीच है। महिला उसे पकड़ने के लिए पीछे भी भागी लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। इससे पहले भी संजौली के समिट्री में दो महिलाओं के साथ स्नेचिंग के मामले सामने आ चुके हैं, उन मामलों में भी अब तक आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े।

विज्ञापन


पुलिस को अंदेशा है कि इस तरह की वारदातों के पीछे नशेड़ियों का हाथ हो सकता है। रेनू ठाकुर एक कॉलेज में प्रवक्ता हैं तथा संजौली में रहती हैं। सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह अपने बेटे के साथ घर की ओर जा रही थी। संजौली में चिल्डर्न पार्क के पास सीढ़ियां उतर रहीं थी तो पीछे से एक तेजी से लड़का आया और उन्हें साइड देने के लिए कहा। जैसे ही वह साइड हुई आरोपी ने उनके गले से सोने का मंगलसूत्र छीना और नीचे की ओर तेजी से भाग गया।
विज्ञापन


रेनू मदद के लिए चिल्लाई और आरोपी के पीछे दौड़ी। वहां से एक बालक गुजर रहा था उसने स्नेचर को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह उसके काबू में नहीं आया। आरोपी की चप्पल मौके पर ही छूट गई। पुलिस को सूचित किया गया। बदमाश को ढूंढा गया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। डीएसपी रामलाल बंसल ने कहा कि थाना ढली में मुकदमा दर्ज कर आगामी तफ्तीश अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सर, चोर घर में बंद हैं, जल्दी चले आओ

snatching in sanjauli shimla.

सर, प्लीज जल्दी आ जाओ मेरे घर में चोर घुस आए हैं। फोन पर सूचना मिलते ही पुलिस की टीम बताए पते पर रवाना हो गई। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ भी उमड़ पड़ी। लोगों ने घर को चारों ओर से घेर रखा था। पुलिस को मौके पर बताया कि चोरों ने भीतर से कुंडी लगा रखी है। पुलिस ने जब थोड़ी जोर आजमाइश की तो दरवाजा खुल गया।

भीतर से कुंडी नहीं लगी थी, घर का सारा कोना-कोना छान मारा लेकिन चोर कहीं नहीं मिला तब जाकर पता चला कि बरसात के कारण दरवाजा थोड़ा फूल गया था और इस वजह से वह अटक गया था। घर के सदस्य को लगा कि कोई चोर भीतर घुस गया है। मामला सरगीण का है। यहां एक व्यक्ति करीब दस दिन बाद घर लौटा।

जब वह ताला खोलकर भीतर जाने लगा तो दरवाजा अटक गया, उसे शंका हुई कि दरवाजा भीतर से बंद हैं और अंदर चोर हैं, उसने तुरंत पड़ोसियों को बुलाया। चोर कहीं घर से भाग न जाए इसके लिए पड़ोसियों ने घर की चारों ओर से घेराबंदी कर पुलिस को बुला लिया।

मामला कुछ और निकला तो मौके पर मौजूद सभी व्यक्तियों की हंसी फूट पड़ी। एएसपी सिटी भजन देवी नेगी ने कहा कि सूचना के आधार पर पुलिस को भेजा गया था लेकिन वहां कोई चोर नहीं था। इसके बाद पुलिस टीम वापिस लौट आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed