{"_id":"f2408f7e9620eb84b7fe110737e05e52","slug":"snapdeal-himachali-apples-and-sell-on-flipkart-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्नैपडील और फ्लिपकार्ट पर बिकेगा हिमाचली सेब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नैपडील और फ्लिपकार्ट पर बिकेगा हिमाचली सेब
Updated Sun, 05 Apr 2015 03:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल का सेब अब आनलाइन खरीदा जा सकेगा। जल्द ही देश-दुनिया के ग्राहक इसे स्नैपडील और फ्लिपकार्ट पर आर्डर देकर अपने घर पर मंगवा सकेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के उपक्रम हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं विधायन निगम (एचपीएमसी) ने सेब समेत अन्य फलों खुमानी, आडू, नाशपाती, प्लम को आनलाइन बेचने की तैयारी कर ली है। इसके लिए निगम एक वेब पोर्टल तैयार करेगा।
विज्ञापन
इसे सभी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय ई-कॉमर्स कंपनियों से आनलाइन जोड़ा जाएगा। इसके अलावा एचपीएमसी के हिमाचल से बाहर विभिन्न राज्यों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और बंगलुरु के ऑफिस भी आनलाइन सुविधा से जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन
केंद्र सरकार से मिली राशि
यहां से भी आनलाइन बुकिंग की हर जानकारी मिलेगी। इस प्रोजेक्ट पर लगभग नौ लाख रुपये केंद्र सरकार की ओर से स्वीकृत हुए हैं। 3.94 करोड़ की पहली किश्त निगम को मिल चुकी है। इसमें राज्य सरकार की सहयोग करेगी।
निगम के उपाध्यक्ष प्रकाश ठाकुर ने कहा कि यह ड्रीम प्रोजेक्ट है, इससे एचपीएमसी को बड़े स्तर पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पैठ बनाने में सफलता मिलेगी।
बागवानों को मिलेगी ये सुविधा
एचपीएमसी की ओर से हिमाचल में मंडी मध्यस्थता योजना के तहत खरीदे जाने वाले दागी सेब के क्लेम भी अब आनलाइन सेटल किए जा सकेंगे। जहां इसमें अब तक 3 से 4 महीने का समय लगता था, अब पलभर में आनलाइन क्लेम मुख्यालय पहुंच सकेगा।