{"_id":"634131846db5170a8433f020","slug":"snake-entered-in-program-of-cm-jairam-thakur-students-stirred-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा: सीएम जयराम के संबोधन के दौरान निकला सांप, छात्रों में अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा: सीएम जयराम के संबोधन के दौरान निकला सांप, छात्रों में अफरातफरी
Sat, 08 Oct 2022 01:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 08 Oct 2022 01:57 PM IST
सार
सीएम जयराम ने कहा कि आकांक्षी जिला चंबा से साइंस म्यूजियम की शुरूआत हुई है। देश में 75 साइंस म्यूजियम बनेंगे।
विज्ञापन
सांप को पकड़ते वन विभाग के कर्मचारी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के संबोधन के दौरान पंडाल में सांप निकल आया। सांप को देखते ही विद्यार्थियों में अफरातफरी मच गई। वन विभाग के कर्मचारियों ने कुछ ही पलों में सांप को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपना संबोधन शुरू किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को चंबा में प्रदेश के पहले विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
सीएम ने बताया कि देश भर में 75 विज्ञान संग्रहालय बनेंगे। हिमाचल में इसकी शुरुआत ऐतिहासिक बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा में खोले गए पंडित जयवंत राम उपमन्यु विज्ञान संग्रहालय के साथ हुई। गौर हो कि पंडित जयवंत राम वर्ष 1952 से 1956 तक हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पहले अध्यक्ष थे और स्टेट हाई स्कूल चंबा में भारतीय मूल के पहले मुख्याध्यापक भी थे।
विज्ञापन
यह ऐतिहासिक विद्यालय वर्ष 1863 में खुला था। यहां से शिक्षा हासिल कर कई विद्यार्थी देश और प्रदेश का मान बढ़ा रहे हैं। इसके उपरांत केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने स्कूली शिक्षा में गुणवत्ता सुधार के लिए प्री-स्कूल से 12वीं कक्षा तक एक व्यापक कार्यक्रम समग्र शिक्षा और जन भागीदारी तैयार किया है, जिसे टू-टी यानी टीचर एंड टेक्नोलॉजी पर केंद्रित किया गया है।
विज्ञापन