फाइलों पर कुंडली मार के बैठा रहा सांप, कांपने लगे कर्मचारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुक्रवार को प्रशासनिक भवन में छह फुट लंबा सांप घुस आया। इससे वहां हड़कंप मचा रहा। एमए हिंदी, संस्कृत और समाज शास्त्र विभाग की शाखा में छात्रों के रिकार्ड की चार फुट लंबी फाइलों में कुंडली मारे बैठे इस सांप को देखते ही कर्मचारियों के हाथ पांव फूल गए। देखते ही देखते कर्मचारी बाहर भाग खड़े हुए।
बाद में कर्मचारियों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी लेकिन ईसी की बैठक के चलते सांप को पकड़ने के लिए कर्मचारियों को खुद ही मशक्कत करनी पड़ी। फाइलों के ढेर में से सांप को बाहर निकालने में कर्मचारियों के पसीने छूट गए। दहशत भरे इस माहौल के बीच संजीव सूद, ओम प्रकाश अनुभाग अधिकारी दीनानाथ और अन्य कर्मचारियों ने रिकार्ड फाइलों को इधर से उधर उठाकर किसी तरह से सांप को खोज निकला।
कर्मचारियों के छूटे पसीने
इसके बाद बेलदार श्यामलाल ने अन्य कर्मियों के साथ हिम्मत जुटाकर डंडों की मदद से उसे जिंदा ही मुख्य गेट तक पहुंचाया। यहां सांप एक बिल में घुस गया। कर्मचारियों ने सुबह ग्यारह से साढ़े ग्यारह बजे के बीच सांप को निकालने का ही कार्य किया। इस दौरान शाखा का कार्य बुरी तरह प्रभावित रहा। करीब दो से ढाई घंटे तक फिर से इधर से उधर की गई रिकार्ड फाइलों को व्यवस्थित करना पड़ा।
कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष विपिन कुमार का कहना है कि प्रशासन शाखाओं में रिकार्ड फाइलों को रखने के लिए रैक की व्यवस्था नहीं कर रहा। यदि रैक होंगे तो कम से कम सांप या ऐसे जीव आसानी से नजर आ सकते हैं। भवन के टूटे पड़े शीशों और दरवाजों की रिपेयर की जाए। परीक्षा शाखाओं में रैक न होने से फाइलों में ही सांप दुबका रहा। इसे निकालने में कर्मचारियों को भारी मुश्किलें पेश आई।