फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   smuggler arrested with girlfriend in simla

गर्लफ्रेंड के साथ चिट्टा तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली से लाते थे सप्लाई 

Mon, 23 Sep 2019 05:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 23 Sep 2019 05:51 AM IST
विज्ञापन
smuggler arrested with girlfriend in simla
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

हरियाणा के झज्जर के रहने वाले एक युवक को चिट्टे के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी (25) के साथ उसकी गर्लफ्रेंड को भी हिरासत में लिया गया है। इनके पास से 8.51 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है।

विज्ञापन


 इन्हें रविवार को आनंदपुर से तारादेवी मंदिर की ओर जाने वाली सड़क के पास बने एक मकान से पकड़ा गया। यह यहां कुछ समय से किराये के कमरे पर रह रहे थे। इन पर आरोप है कि यह छात्रों को चिट्टे की सप्लाई करते थे। 
विज्ञापन


यह चिट्टा दिल्ली से लेकर आकर यहां बेचते थे। एसआईयू ने गुप्त सूचना के आधार पर इन्हें धर दबोचा आरोपियों के खिलाफ थाना बालूंगज में मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी काफी समय से शिमला में चिट्टे की सप्लाई का काम कर रहा था। नशे के दलदल में धंस चुके छात्र इनके आसान शिकार रहते थे। यह इन्हें 10 मिली ग्राम चिट्टा 1000 हजार से 1500 सौ के बीच बेचते थे। 

चिट्टा खत्म होने के बाद वह फिर से दिल्ली जाते और वहां से चिट्टा लेकर वापस लौट जाते। इसी दौरान आरोपी ने एक घर में अपना ठिकाना बना लिया। इनकी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना एसआईयू की टीम को मिली। 

इस पर एसआईयू इंचार्ज सुशील कुमार ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई। रविवार को एसआईयू टीम के हेडकांस्टेबल सुशील, कांस्टेबल अजय कुमार, कांस्टेबल रमन कुमार और महिला कांस्टेबल तृप्ता ने आरोपी को चिट्टे के साथ गिरफ्तार कर लिया। 

आरोपी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ किराये के कमरे में रह रहा था। आरोपी की गर्लफ्रेंड की चिट्टे की तस्करी में कितनी संलिप्तता है एसआईयू इस बात की जांच कर रही है। यह भी हरियाणा के छज्जर की रहने वाली ही है।  


क्या कहते हैं एसपी 
एसपी शिमला ओमापति जमवाल ने कहा कि चिट्टा के आरोप में चिराग हाउस से एक युवक और युवती को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 8.51 ग्राम चिट्टा मिला है। ये आरोपी हरियाणा के छज्जर के रहने वाले हैं। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगामी छानबीन अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed