फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   SMC teachers against congress in himachal assembly elections

SMC शिक्षक बोले- बहुत हुई अनदेखी, कांग्रेस के खिलाफ किया बड़ा एलान

Fri, 29 Sep 2017 01:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 29 Sep 2017 01:39 PM IST
विज्ञापन
SMC teachers against congress in himachal assembly elections

प्रदेश सरकार का पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बावजूद नीति नहीं बनाए जाने से नाराज होकर एसएमसी पीरियड बेसिस टीचर एसोसिएशन ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का विरोध करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल पितान, महासचिव मनोज रौंगटा, उपाध्यक्ष कमल जोशी, पवन कुमार, सचिव रोशन छिंटा सहित अन्य पदाधिकारियों ने सरकार पर चार हजार एसएमसी परिवारों को धोखा देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


एसोसिएशन ने विधानसभा चुनाव में भाजपा को खुले तौर पर समर्थन देने का ऐलान किया है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा है कि पीटीए, पैरा, पैट और लेफ्ट आउट पीटीए शिक्षकों को सरकार ने सभी लाभ दिए हैं लेकिन एसएमसी से लगे चार हजार से अधिक शिक्षकों की अनदेखी ही की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच सालों में नीति बनाना तो दूर सरकार एसएमसी शिक्षकों को एक अवकाश तक प्रदान नहीं कर सकी। उन्होंने बताया कि एसएमसी शिक्षक प्रदेश के ऐसे दुर्गम क्षेत्रों में स्थित स्कूलों में सेवाएं दे रहे हैं जहां नियमित शिक्षक जाने से परहेज करते हैं। इसके बावजूद सरकार ने शिक्षकों के साथ भेदभाव किया है।


तीन जनवरी को शिमला के होटल पीटरहाफ में मुख्यमंत्री और युवा कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा शिक्षकों के अधिवेशन में किए गए वादे को पूरा नहीं किया है। इसको लेकर शिक्षकों में भारी रोष है। ऐसे में शिक्षक और उनके परिवार प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस का विरोध करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed