स्कीइंग-स्नोबोर्ड प्रतियोगिता: सोलंगनाला की स्की ढलानों में उतरे 50 साल आयु वर्ग के भी स्कीयर
स्की हिमालय की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश सहित मुंबई और दिल्ली के 230 खिलाड़ियों ने भाग लिया। समापन पर मुख्यातिथि उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। अंतिम दिन मंगलवार को 50 साल से अधिक आयु वर्ग की स्पर्धा आकर्षक का केंद्र रही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मनाली में सोलंगनाला की ढलान पर दो दिवसीय स्कीइंग और स्नोबोर्ड प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। स्की हिमालय की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश सहित मुंबई और दिल्ली के 230 खिलाड़ियों ने भाग लिया। समापन पर मुख्यातिथि उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। अंतिम दिन मंगलवार को 50 साल से अधिक आयु वर्ग की स्पर्धा आकर्षक का केंद्र रही। इसमें चुनीलाल ने पहला, मुरलीधर ने दूसरा और रोशनलाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। गोकुल चंद ने चौथा और पीटी अंगदुई ने पांचवां स्थान पाया। पन्ना नेगी को सांत्वना पुरस्कार मिला।
ज्वाइंट सलालम के पुरुष वर्ग में हीरा लाल, योगेश कुमार और कीर्ति किशन, महिला वर्ग में आंचल ठाकुर, संध्या व तनुजा ठाकुर, ज्वाइंट सलालम लड़कों के जूनियर वर्ग में साहिल ठाकुर, निशांत ठाकुर और अंकित ब्यास, लड़कियों के जूनियर वर्ग में श्वेता ठाकुर, जन्नत ठाकुर और परमिता ठाकुर, लड़कों के सब जूनियर में अंडर-12 पृथ्वी ठाकुर, परीक्षित और संजय ठाकुर, लड़कियों के सब जूनियर साशा ठाकुर, प्रकृति शर्मा और मुस्कान, महिलाओं की क्रॉस कंट्री में गीता देवी, दीक्षा ठाकुर व निशा देवी ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। पुरुष वर्ग की क्रॉस कंट्री में अभिनव ठाकुर ने पहला, चंद्रकांत ने दूसरा और राहुल ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्नोबोर्ड के ओपन वर्ग में रिंकू पहले, मनीष ठाकुर दूसरे और सूरज तीसरे स्थान पर रहे। उपायुक्त ने अलग-अलग वर्ग के विजेताओं को दो से 20 हजार रुपये की राशि बतौर इनाम दी। आयोजक अमिताभ शर्मा व संयोजक नुकल खुल्लर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इटली विंटर ओलंपिक के लिए तैयार होंगे खिलाड़ी
वहीं, इटली के कोर्टिना में 2026 में होने वाले विंटर ओलंपिक के लिए स्की हिमालय अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए जाएंगे। खिलाड़ियों की स्की हिमालय की ओर से मदद की जाएगी। स्की हिमालय सप्ताह के एक दिन स्की स्लोप में खिलाड़ियों को निशुल्क प्रशिक्षण भी देगी। स्की हिमालय के प्रबंधक अमिताभ शर्मा ने बताया कि खिलाड़ियों को इटली के कोर्टिना में होने वाले ओलंपिक के लिए तैयार किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्की हिमालय सर्दियों में राज्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिता करवाएगी। बताया कि सोलंगनाला में जब तक बर्फ रहेगी, तब तक सप्ताह में एक दिन खिलाड़ियों को प्रशिक्षक स्कीइंग के गुर सिखाएंगे। सोलंगनाला की स्की ढलानों में दो दिन हुई अल्पाइन प्रीमियर लीग में 230 खिलाड़ियों ने भाग लिया।