{"_id":"696e31a8adcb2eb7810447a8","slug":"skating-resumes-at-the-ice-rink-after-four-days-shimla-news-c-19-sml1002-665294-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: आइस रिंक में चार दिन के बाद फिर स्केटिंग आरंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: आइस रिंक में चार दिन के बाद फिर स्केटिंग आरंभ
विज्ञापन
कम संख्या में पहुंचे युवा, बादल छाए रहने शाम का सत्र नहीं हो पाया
आज का सत्र होने पर भी संशय बरकरार
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के लक्कड़ बाजार स्थित आइस स्केटिंग रिंक में सोमवार को चार दिन के अंतराल के बाद स्केटिंग का सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान सुबह 8:00 बजे शुरू होने वाले सत्र के लिए कम संख्या में बच्चे और युवा पहुंचे।
रिंक प्रबंधन के मुताबिक शुक्रवार सुबह इस सीजन का 33वां सत्र आयोजित किया गया था। इसके बाद बादल छाए रहने से बर्फ पिघलना शुरू हो गई थी। रविवार रात को मौसम साफ रहने के बाद रिंक में बर्फ की परत दोबारा जम गई। इसके बाद सोमवार को सुबह का सत्र आयोजित हो पाया। हालांकि दिन में दोबारा बादल छाए रहने से शाम का सत्र नहीं हो पाया। इसकी वजह से मंगलवार सुबह आयोजित होने वाले सत्र पर भी संशय बना हुआ है। अभी तक आइस स्केटिंग रिंक में 34 सत्र आयोजित किया जा चुके हैं। रिंक प्रबंधन ने बताया कि आने वाले दिनों में स्केटिंग के सत्र मौसम पर निर्भर रहेंगे।