फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   sixty crore rupee not paid to contractors of kiratpur ner chowk four lane project

फोरलेन में किए काम का नहीं हुआ 60 करोड़ का भुगतान, सीएम को सौंपा ज्ञापन

Mon, 28 Dec 2020 07:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 28 Dec 2020 07:46 PM IST
विज्ञापन
sixty crore rupee not paid to contractors of kiratpur ner chowk four lane project
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन के निर्माण में जुटे ठेकेदारों ने साल 2017 से एनएचएआई के पास फंसे पैसे के भुगतान के लिए शिमला में प्रदेश सचिवालय के बाहर धरना दिया। उसके बाद ठेकेदार यूनियनों ने सीएम को इस पैसे की भरपाई करवाने के लिए ज्ञापन सौंपा। ठेकेदारों ने कहा कि अगर भुगतान नहीं किया गया तो ठेकेदार निर्माणाधीन फोरलेन का कार्य शुरू नहीं होने देंगे चाहे उसके लिए हमें किसी भी स्तर के संघर्ष पर क्यों न जाना पड़े। 

विज्ञापन


यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र चंदेल और जिला अध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि उक्त फोरलेन का कार्य 2013 से 2017 तक चलता रहा। इसमें सभी ठेकेदारों ने आईएलएंडएफएस कंपनी के साथ काम किया था। 2017 के बाद कंपनी ने कार्य बंद कर दिया तथा सब ठेकेदारों का लगभग 60 करोड़ रुपये की अदायगी का भुगतान नहीं किया गया।
विज्ञापन


बताया कि एनएचएआई व आईएलएंडएफएस कंपनी के बीच में समझौता हुआ था, जिसमें एनएचएआई ने 700 करोड़ रुपये आईएलएंडएफएस को देने की बात स्वीकार की है। आईएलएंडएफएस के अधिकारी चाहते हैं कि जो पैसा एनएचएआई से उनको मिलना है, उसमें ठेकेदारों की लंबित अदायगी का भुगतान कर दिया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेकेदारों ने कहा कि वह और उनके परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं तथा बैंक के अधिकारी हमारी मशीनरी एवं संपत्ति को नीलाम करने के नोटिस भेज रहे हैं। इस मानसिक प्रताड़ना के चलते कुछ लोग तो आत्मदाह करने की बात कह रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed