फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sixth death from swine flu in Himachal

हिमाचल में स्वाइन फ्लू से छठी मौत

Fri, 25 Jan 2019 10:35 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 25 Jan 2019 10:35 AM IST
विज्ञापन
Sixth death from swine flu in Himachal

हिमाचल में स्वाइन फ्लू से एक और मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के तमाम दावों के बावजूद आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती मंडी के गगल निवासी जगदीश (64) ने दम तोड़ दिया। इसी माह प्रदेश में स्वाइन फ्लू से छठी मौत होने से हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से व्यक्ति आइसोलेशन वार्ड में दाखिल था, लेकिन बुधवार रात करीब दस बजे वार्ड में मरीज की मौत हो गई। स्वाइन फ्लू से मौत होने की पुष्टि अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनक राज ने की है। 
विज्ञापन

 
जगदीश को 19 जनवरी को आईजीएमसी अस्पताल लाया गया था। मरीज को तेज बुखार था। चिकित्सकों ने मरीज की नाजुक हालत देखते हुए वार्ड में दाखिल किया।

लैब से रिपोर्ट के पॉजिटिव आने के बाद मरीज को ई ब्लॉक स्थित आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया, लेकिन तबीयत अधिक बिगड़ने के बाद बुधवार देर शाम को मरीज की मौत हो गई। अब तक अस्पताल में भर्ती सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें जिला शिमला के तीन और कुल्लू तथा बिलासपुर के मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव है। वहीं प्रदेश भर में अब तक 31 मरीजों को स्वाइन फ्लू के नमूनों की जांच में पॉजिटिव पाया गया है। इनमें से सबसे ज्यादा 13 मरीज कांगड़ा से हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed