उपलब्धि: कुल्लू के छह युवकों ने पिन पार्वती दर्रा ट्रैक छह दिन में पार कर बनाया रिकॉर्ड
कम समय में पिन पार्वती दर्रा फतेह करने पर कुल्लू के युवाओं का नाम अब वंडर अमेजिंग क्रिएटिव बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज किया है।अभियान के प्रमुख पर्वतारोही डीआर सुमन ने कहा कि अभियान को फास्टेस्ट सुमित पिन पास शीर्षक का नाम दिया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की पार्वती घाटी में खतरनाक माने जाने वाले पिन पार्वती दर्रा (5319 मीटर) ट्रैक को कुल्लू के युवाओं ने कम समय में पार कर रिकॉर्ड बनाया है। 160 किलोमीटर लंबा यह ट्रैक बरशैणी से शुरू होता है। वापस इसी गांव तक आने में करीब 12 दिन का समय लगता है। युवाओं ने इस ट्रैक को छह दिन में ही पार किया। दल में पार्वती घाटी से संबंध रखने वाली एक लड़की भी शामिल थी। अभियान में कुल्लू कुल छह लोगों ने पूरा किया। कम समय में पिन पार्वती दर्रा फतेह करने पर कुल्लू के युवाओं का नाम अब वंडर अमेजिंग क्रिएटिव बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज किया है।
अभियान के प्रमुख पर्वतारोही डीआर सुमन ने कहा कि अभियान को फास्टेस्ट सुमित पिन पास शीर्षक का नाम दिया गया था। इसे ट्रैकर इंद्रा देवी, चुन्नी लाल महंत, सेस राम, छापे राम और रिहान अली ने कामयाब बनाया। यह काफी मुश्किल भरा था। ट्रैकिंग के दौरान उनके पास स्टोव आदि नहीं था। इसलिए उन्हें जिंदा रहने के लिए काफी मुश्किलें आईं, लेकिन 15 अगस्त की सुबह दल ने पिन पार्वती पास में तिरंगा फहराकर अभियान को कामयाब बनाया। वंडर अमेजिंग क्रिएटिव बुक ऑफ रिकॉर्ड की ओर से उन्हें प्रमाण पत्र दिए गए हैं। सरकार व प्रशासन की ओर से अभी तक इस उपलब्धि के लिए कोई सम्मान नहीं मिला है। वंडर अमेजिंग क्रिएटिव बुक ऑफ रिकॉर्ड में कुल्लू के युवाओं का नाम दर्ज होने के बाद इन्हें बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है।