{"_id":"656de94e524a4e35160376aa","slug":"six-vehicles-damaged-in-collision-with-uncontrolled-truck-driver-absconding-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: बेकाबू ट्रक की टक्कर से छह वाहन क्षतिग्रस्त, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: बेकाबू ट्रक की टक्कर से छह वाहन क्षतिग्रस्त, चालक फरार
Mon, 04 Dec 2023 08:31 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 04 Dec 2023 08:31 PM IST
सार
शिमला के छोटा शिमला थाना क्षेत्र में एक बेकाबू ट्रक ने जमकर कोहराम मचाया। ट्रक ने सड़क किनारे पार्क 4 गाड़ियों को बुरी तरह रौंद डाला।
विज्ञापन
बेकाबू ट्रक की टक्कर से छह वाहन क्षतिग्रस्त
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के छोटा शिमला थाना क्षेत्र में एक बेकाबू ट्रक ने जमकर कोहराम मचाया। ट्रक ने सड़क किनारे पार्क 4 गाड़ियों को बुरी तरह रौंद डाला। दो गाड़ियों को हल्का नुकसान हुआ है। टक्कर मारने के बाद से चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी है। पुलिस संबंधित क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। हालांकि घटना में जान का कोई नुकसान नहीं हुआ है। शिमला-सोलन राष्ट्रीय राजमार्ग पर विकासनगर में यह घटना पेश आई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 4 बजे एक अनियंत्रित वाहन सड़क किनारे पार्क गाड़ियों से टक्कर मार गया। घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर से भगा ले गया। बताया जा रहा है कि यह ट्रक ढल्ली से आईएसबीटी की तरफ जा रहा था। सोनू, अजय सहित अन्य वाहन मालिकों को तड़के सुबह जब गाड़ियों को टक्कर लगने की सूचना मिली तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। बताया कि टक्कर इतनी भयंकर थी कि सड़क किनारे खड़ी एक कार कई फुट ऊंचे देवदार के पेड़ पर अटक गई।
विज्ञापन
दो गाड़ियां एक दूसरे पर चढ़ गईं। तीन अन्य गाड़ियों को भी भारी नुकसान हुआ है। हादसे के दौरान सड़क किनारे पार्क वाहनों में कोई नहीं था। प्रारंभिक जांच के मुताबिक ट्रक नगालैंड नंबर का है। गनीमत रही की यह हादसा दिन के समय नहीं हुआ नहीं तो शहर के पॉश क्षेत्र विकासनगर में जान और माल दोनों का बड़ा नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन