{"_id":"5c519344bdec227f1c76b13c","slug":"six-new-cases-of-swine-flu-recorded-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में नहीं थम रहा स्वाइन फ्लू, 6 और लोग चपेट में आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में नहीं थम रहा स्वाइन फ्लू, 6 और लोग चपेट में आए
Wed, 30 Jan 2019 05:36 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 30 Jan 2019 05:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में स्वाइन फ्लू पांव पसारता जा रहा है। बुधवार को आईजीएमसी में 5 और सोलन में 1 और मरीज में बीमारी की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने बुखार से ग्रसित 16 मरीजों के सैंपल जुटाए। इनमें से 6 लोगों में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए हैं।
विज्ञापन
24 दिनों के भीतर विभाग ने 216 लोगों के सैंपल लिए, जिनमें से 63 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। दिन-प्रतिदिन मरीजों का आंकड़ा बढ़ने से लोगों में बीमारी का खौफ बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक कांगड़ा में 25, शिमला में 21, चंबा और मंडी में 4-4, सोलन में 3, बिलासपुर और ऊना में 2-2, हमीरपुर और कुल्लू में 1-1 मरीज में बीमारी की पुष्टि हुई है। हिमाचल में यह बीमारी अब तक 10 लोगों की जान ले चुकी है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि अस्पतालों में पर्याप्त दवाइयां हैं। जिला के अस्पतालों से लिए जा रहे सैंपलों की जांच इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज, राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज और कसौली सीआरआई में की जा रही है। बीमारी को लेकर प्रदेश भर में अलर्ट किया गया है।