फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Six Months old girl Dies From chocolate Stuck In Throat Chamba Himachal Pradesh

गले में चॉकलेट का टुकड़ा फंसने से छह माह की बच्ची की मौत

Sun, 02 Jun 2019 05:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 02 Jun 2019 05:40 PM IST
विज्ञापन
Six Months old girl Dies From chocolate Stuck In Throat Chamba Himachal Pradesh
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

छह महीने की बच्ची के गले में चॉकलेट का टुकड़ा फंसने से उसकी मौत हो गई। मामला हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर कुरांह गांव का है। बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने पहले खुद चॉकलेट निकालने की कोशिश की और बाद में चंबा मेडिकल कॉलेज ले आए। डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद बच्ची को बचाया नहीं जा सका।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि चॉकलेट का टुकड़ा श्वास नली से होकर फेफड़े तक जा पहुंचा था। अस्पताल में परिजनों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार छह माह की बच्ची निमांशी पुत्री अजय निवासी कुरांह डाकघर मेहला चंबा के हाथ में चॉकलेट खेलने के लिए दिया गया था। खेलते खेलते ही बच्ची ने फ्रूट एंड नट वाले चॉकलेट का एक टुकड़ा मुंह में डाल लिया। देखते ही देखते बच्ची की हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन


परिजनों ने अपने स्तर पर बच्ची के गले में फंसा चॉकलेट का टुकड़ा निकालने की कोशिश की लेकिन बच्ची की तकलीफ बढ़ती चली गई। घबराए परिजन बच्ची को फौरन चंबा मेडिकल कॉलेज ले आए। यहां डॉक्टरों ने पाया कि चॉकलेट का टुकड़ा श्वास नली से होकर फेफड़े तक पहुंच गया है। सक्शन पंप के इस्तेमाल के बावजूद टुकड़ा बाहर नहीं निकाला जा सका। नतीजन इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में तैनात डॉक्टर देवेंद्र ने बताया कि छह माह की बच्ची को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया था। बच्ची के फेफड़े में चॉकलेट का टुकड़ा बुरी तरह से फंस गया था। डॉक्टरों की टीम ने इस टुकड़े को निकालने का हर संभव प्रयास किया। सक्शन पंप लगाने के बावजूद चॉकलेट का टुकड़ा बाहर नहीं निकल पाया। इसी दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। परिजन बच्ची का शव लेकर घर लौट गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed