फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Six MLAs elected in the assembly byelection took oath

Himachal News: विधानसभा उपचुनाव में चुने गए छह विधायकों ने ली शपथ, सीएम सुक्खू समेत ये नेता रहे मौजूद

Wed, 12 Jun 2024 06:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 12 Jun 2024 06:39 PM IST
विज्ञापन
Six MLAs elected in the assembly byelection took oath
छह विधायकों ने ली शपथ - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपचुनावों में चुने गए छह विधायकों को बुधवार को प्रदेश विधानसभा परिसर में स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इनमें कांग्रेस के चार यानी गगरेट से राकेश कालिया, कुटलैहड़ से विवेक शर्मा, लाहौल-स्पीति से अनुराधा राणा और सुजानपुर से कैप्टन रंजीत राणा ने शपथ ली। भाजपा के दो विधायक धर्मशाला से सुधीर शर्मा और बड़सर से इंद्रदत्त लखनपाल ने भी शपथ ली। इनमें विवेक शर्मा, अनुराधा राणा और कैप्टन रंजीत राणा को पहली बार प्रदेश विधानसभा के लिए चुना गया है। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित कैबिनेट मंत्री, विधायक व अन्य गणमान्य मौजूद रहे। 

विज्ञापन


इंद्रदत्त लखनपाल को दोबारा लेनी पड़ी शपथ
वहीं इंद्रदत्त लखनपाल को दोबारा शपथ लेनी पड़ी। लखनपाल ने शपथ लेते समय ईश्वर की शपथ शब्द नहीं बोला। इसलिए विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें दोबारा से शपथ लेने का कहा।  
विज्ञापन

लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने पारंपरिक वेशभूषा में ली शपथ
लाहौल-स्पीति की नवनिर्वाचित विधायक अनुराधा राणा हिमाचल प्रदेश विधानसभा में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने के लिए पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचीं। अनुराधा राणा ने विस उपचुनाव में कांग्रेस के टिटक पर जीत दर्ज की है। 52 साल बाद लाहौल-स्पीति को एक महिला विधायक मिली हैं। इस दौरान उनके साथ मनाली से कांग्रेस विधायक भुवनेश्वर गौड़ भी मौजूद रहे।

Six MLAs elected in the assembly byelection took oath
नव निर्वाचित विधायकों ने मुख्यमंत्री से की भेंट - फोटो : संवाद

नव निर्वाचित विधायकों ने मुख्यमंत्री से की भेंट 
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से बुधवार को लाहौल-स्पीति विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक अनुराधा राणा तथा कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक विवेक शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल के साथ से भेंट की। मुख्यमंत्री ने विधानसभा उपचुनाव जीतने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया की कि प्रदेश सरकार उनके विधानसभा क्षेत्रों के विकास के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि उपचुनावों में मिली जीत यह दर्शाती है कि प्रदेश की जनता का राज्य सरकार की नीतियों और योजनाओं पर पूर्ण विश्वास है। अनुराधा राणा और विवेक शर्मा ने उपचुनाव में उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा किए गए बहुमूल्य प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों का कल्याण सुनिश्चित कर रही है और जन समर्थन से मिली जीत इस बात का प्रमाण है।

विज्ञापन

युवाओं को रोजगार और क्षेत्र की समस्याएं होंगी हल : विवेक
 कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे। उनके क्षेत्र में पानी की समस्या है। उसे दूर किया जाना है। जनता ने चुनकर भेजा है, चुनाव के दौरान जनता से जो भी वायदे किए गए है उन्हें पूरा किया जाना है। क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करने के लिए जनता ने उन्हें चुनकर विधानसभा भेजा है।

पर्यटन की दृष्टि से और विकसित होगा लाहौल : अनुराधा
शिमला। लाहौल-स्पीति से कांग्रेस विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से और विकसित किया जाएगा। इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। विधायक बनने पर उनकी जिम्मेदारी ओर ज्यादा बढ़ गई है। लाहौल-स्पीति से से 52 साल बाद महिला को मौका मिला है। वह महिलाओं को आगे लाने का हर संभव प्रयास करेंगी।

फौज में रहते राष्ट्रपति अवाॅर्ड लिया, अब जनता से लूंगा : राणा
सुजानपुर के कांग्रेस विधायक कैप्टन रणजीत सिंह राणा ने कहा कि समस्याओं का समाधान करना उन की प्राथमिकता होगी। फौजी हूं, फौज में बड़ी चुनौतियों का सामना किया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आशीर्वाद था। जनता को बताऊंगा कि पहले क्यों नहीं हुए काम, अब कैसे काम हो रहे हैं। फौज में रहते राष्ट्रपति अवार्ड लिया है। अब जनता से अवाॅर्ड लेना है।
 

क्षेत्र में लोगों की समस्याओं से वाकिफ : कालिया
शिमला। कांग्रेस विधायक राकेश कालिया ने कहा कि गगरेट के लोगों की समस्याओं का समाधान होगा। वह लोगों की समस्याओं से वाकिफ हैं। उपचुनाव के चलते उन्होंने क्षेत्र में जाकर समस्याओं को देखा है। जनता से जो वायदे किए हैं वह सभी पूरे होंगे। पहले भी क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता रही है। विधायक बनने के बाद अब फिर से जनता की सेवा में जुट जाउंगा।

प्रदेश में झूठ की राजनीति नहीं चलती : सुधीर
भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार लोकसभा चुनाव में बुरी तरह से हारी है और हमने खुद धर्मशाला में कांग्रेस को हराया है। हिमाचल प्रदेश में झूठ की राजनीति नहीं चलती। हिमाचल को केंद्र ने हमेशा उसका हक दिया है, पर वर्तमान सरकार ने हमेशा प्रदेश पर आर्थिक बोझ बढ़ाने का काम किया है। धर्मशाला में जनता से जो वायदे किए हैं उन्हें पूरा किया जाएगा।

कांग्रेस पार्टी में घुटन का माहौल : लखनपाल
 बडसर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में घुटन का माहौल बन गया है। कांग्रेस सरकार ने केवल बदले की भावना से काम किया है, जो की प्रदेश हित में नहीं है। भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है। पहला निर्णय देश के उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लोगों की समस्याओं का समाधान होगा। बिजली, पानी, सड़क की सुविधा प्राथमिकता रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed