फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Six Injured as Under construction bridge collapses in Sirmour Himachal Pradesh

निर्माणाधीन पुल का लैंटर गिरा, दबने से छह मजदूर हुए घायल

Sun, 22 Sep 2019 07:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 22 Sep 2019 07:01 PM IST
विज्ञापन
Six Injured as Under construction bridge collapses in Sirmour Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

जिला सिरमौर के धारटीधार क्षेत्र के दबुडी टिक्कर गांव में निर्माणाधीन पुल का लैंटर डालते वक्त शटरिंग खिसकने से लैंटर गिर गया। इससे काम कर रहे छह मजदूर दबने से घायल हो गए। घायलों को तुरंत निकालकर ददाहू अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से गंभीर रूप से घायल चार मजदूरों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


दो मजदूर नाहन मेडिकल कॉलेज में दाखिल हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर से शुरू हुआ पुल की स्लैब डालने का काम रात तक चल रहा था। पुलिस ने लापरवाही बरतने पर लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता और ठेकेदार राजेंद्र सिंह पर मामला दर्ज कर लिया है। लोनिवि भी अपने स्तर पर जांच कर रहा है।
विज्ञापन


नाहन थाना पुलिस के अनुसार लैंटर का 95 फीसदी काम पूरा हो चुका था। रात पौने 11 बजे अचानक शटरिंग खिसकने से लैंटर गिर गया। सूचना मिलते ही नाहन और रेणुका थाने से पुलिस की टीमें घटना स्थल पर पहुंचीं। ग्रामीणों की सहायता से पांच घायलों को तुरंत बाहर निकाल लिया गया, लेकिन एक को सुबह करीब चार बजे बाहर निकाला गया। घायलों को पहले ददाहू अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से सभी को मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया, जिनमें गंभीर चार घायल पीजीआई रेफर किए गए। घायलों में द्राविल निवासी हीरा सिंह, डंडोर निवासी लच्छी राम, दबुडी टिक्कर निवासी मदन सिंह, खुडद्राविल निवासी कैलाश व कुशल सिंह और खालाक्यार निवासी रतन सिंह शामिल हैं।


इनमें से मदन सिंह, कुशल सिंह, लच्छी राम व हीरा सिंह पीजीआई रेफर किया गया है। तहसीलदार ददाहू रमन ठाकुर ने घायलों को 35 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है। नाहन पुलिस ने ठेकेदार व विभाग के दो अधिकारियों के खिलाफ धारा 336, 337 के तहत लापरवाही का मामला दर्ज किया है। विभागीय अधिशासी अभियंता वीके अग्रवाल ने बताया कि विभाग अपने स्तर पर भी मामले की जांच कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed