फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   six holidays between 11th to 20th april.

कर्मचारियों की मौजा, आया छुट्टियों का मौसम

Sun, 12 Apr 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 12 Apr 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
six holidays between 11th to 20th april.

सरकारी कर्मचारियों के लिए छुट्टियां मनाने का मौसम आने वाला है। 11 से 20 अप्रैल तक सिर्फ चार दिन वर्किंग हैं। ऐसे में अगर कोई अपने परिवार के साथ कहीं घूमने-फिरने का प्रोग्राम बना रहा है तो चार छुट्टियां लेकर दस दिन का पैकेज बन रहा है।

विज्ञापन


11 अप्रैल को सेकेंड सेटरडे, 12 को रविवार, 14 को बैसाखी, 15 को हिमाचल डे, 19 को रविवार और 20 अप्रैल को परशुराम जयंती की छुट्टी है। 13, 16, 17, और 18 अप्रैल वर्किंग डे हैं। ऐसे में अगर इन वर्किंग डे की छुट्टियां ले ली जाएं तो दस छुट्टियां बनती हैं।
विज्ञापन


छुट्टियों का इतना बड़ा पैकेज पूरे साल नहीं मिलेगा। अगली छुट्टियों के लिए सितंबर तक का इंतजार करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार 11 से 20 अप्रैल तक तापमान भी मिला-जुला बना रहेगा। धूप खिलने के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए कब किसकी छूट्टी

six holidays between 11th to 20th april.

ऐसे में प्रदेश से बाहर जाकर छुट्टियां मनाने वालों को गर्मी भी नहीं सताएगी। तो आप भी इस शेड्यूल के अनुसार अपनी मस्ती की छुट्टियां मना सकते हैं।

11 अप्रैल : सेकेंड सेटरडे
12 अप्रैल : रविवार
13 अप्रैल : वर्किंग
14 अप्रैल : बैसाखी
15 अप्रैल : हिमाचल डे
16 अप्रैल : वर्किंग
17 अप्रैल : वर्किंग
18 अप्रैल : वर्किंग
19 अप्रैल : रविवार
20 अप्रैल : परशुराम जयंती

छुट्टियों के लिए खास है ये साल

six holidays between 11th to 20th april.

साल 2015 नौकरीपेशा लोगों के लिए बहुत ही खास रहने वाला है। 2015 में नौकरीपेशा लोगों के लिए छुट्टियों की एक लंबी लिस्ट है। 2015 के कैलेंडर में तीन और चार दिन के कई वीकेंड हैं। साल 2015 में रविवार और दूसरे शनिवार को मिलाकर कुल 84 छुट्टियां मिलेंगी।

इनमें से 22 छुट्टियां तो वर्किग डेज में पड़ेंगी, जिसका फायदा सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा। अप्रैल महीने के अलावा सितंबर महीने में 25 तारीख को ईद उल जुहा, 26 को वर्किंग डे और 27 को रविवार होगा। अक्तूबर महीने में 21 तारीख को महाष्टमी का वैकल्पिक अवकाश, 22 को दशहरा, 23 वर्किंग डे, 24 को मुहर्रम और 25 को रविवार, 26 वर्किंग डे और 27 को महर्षि वाल्मीकि  जयंती होगी।

नवंबर महीने में 11 तारीख को दिवाली, 12 को गोवर्धन पूजा का वैकल्पिक अवकाश, 13 को भाई दूज की महिलाओं को छुट्टी, 14 को सेकेंड सेटरडे और 15 को रविवार की छुट्टी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed