फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   six days leave package by himachal govt employees

दो दिन की छुट्टियां लेकर अफसर-कर्मचारी बना रहे छह दिन का पैकेज

Thu, 08 Aug 2019 02:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 08 Aug 2019 02:03 PM IST
विज्ञापन
six days leave package by himachal govt employees
सांकेतिक तस्वीर

सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को दो अवकाश लेकर छह छुट्टियों का पैकेज बनाने का मौका मिल गया है। ऐसे में 10 से 15 अगस्त तक कई विभागों में स्टाफ की उपस्थिति कम रह सकती है। इस सप्ताह 10 अगस्त को सेकेंड सैटरडे फिर संडे की छुट्टी है। सोमवार को बकरीद और वीरवार को स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी है। ऐसे में 13 और 14 अगस्त की छुट्टियां लेने के लिए कई कर्मचारियों ने आवेदन कर दिया है।

विज्ञापन


राज्य सचिवालय के कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने अगले सप्ताह मंगलवार और बुधवार की छुट्टी ले ली है। विभिन्न निदेशालयों सहित अन्य कार्यालयों में भी इसी तरह का आलम है। ऐसे में सरकारी काम से विभागों में जाने से पहले संबंधित अधिकारी या कर्मचारी की उपस्थिति का पता जरूर कर लें। उधर, छुट्टियों से उत्साहित कई अधिकारी और कर्मचारी इस सप्ताह शुक्रवार दोपहर बाद से ही दफ्तरों से नदारद होने का प्रोग्राम बनाने में जुट गए हैं। 
विज्ञापन


तीन दिन बंद रहेंगे बैंक
हिमाचल में शनिवार से सोमवार तक बैंक भी बंद रहेंगे। सेकेंड सैटरडे और संडे के अलावा बैंकों में सोमवार को बकरीद की छुट्टी रहेगी। ऐसे में तीन दिनों की छुट्टियों के चलते एटीएम में कैश का संकट गहरा सकता है। बैंक से संबंधित जरूरी काम शुक्रवार तक निपटा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed