{"_id":"6651eab2016173365e06a865","slug":"six-accused-arrested-with-synthetic-drugs-police-acted-on-secret-information-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सिंथेटिक ड्रग्स के साथ छह आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सिंथेटिक ड्रग्स के साथ छह आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई
Sat, 25 May 2024 07:12 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 25 May 2024 07:12 PM IST
सार
एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस की विशेष टीम को सूचना मिली कि सोलन माल रोड दूरभाष केंद्र के समीप करण ठाकुर और इसके पांच साथी इसके घर पर हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तार(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिला मुख्यालय सोलन में पुलिस ने 400 टेबलेट सिंथेटिक ड्रग्स सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की है। से 13,800 रुपये की नगदी भी बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों में पति-पत्नी भी शामिल हैं। पुलिस मामला दर्ज कर जांच ड्रग विभाग को सौंपने जा रही है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस की विशेष टीम को सूचना मिली कि सोलन माल रोड दूरभाष केंद्र के समीप करण ठाकुर और इसके पांच साथी इसके घर पर हैं। यह सभी नशीली दवाइयों की खरीद-फरोख्त का धंधा करते हैं। अभी भी इनके पास भारी मात्रा में नशीली दवाइयों की खेप है, जिसे ये शहर में युवाओं, छात्रों को सप्लाई करने की फिराक में हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर दबिश देकर करण ठाकुर पुत्र भीम सिंह निवासी चंबाघाट सोलन के कमरे की तलाशी ली तो 400 टेबलेट सिंथेटिक ड्रग्स और नकदी बरामद की गई। इसके साथ इस अवैध धंधे में संलिप्त इसके पांच अन्य साथी मुकेश उर्फ तोई पुत्र शंकर लाल निवासी चौक बाजार सोलन, शुभम पुत्र दीप राज निवासी सलोगड़ा तहसील जिला सोलन, शिवा राणा उर्फ धानु पुत्र शेर सिंह निवासी ओच्छघाट सोलन, मुस्कान बिष्ट, कनिष्का पत्नी शुभम निवासी निवासी सलोगड़ा तहसील व जिला सोलन कमरा में मौजूद पाए गए। उपरोक्त बरामद की गई दवाइयों के संदर्भ में ये लोग कोई भी बिल, परमिट, अनुमति पत्र पुलिस को पेश नहीं कर सके।
विज्ञापन