फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News: youth died of heart attack while dancing dancing on DJ

Himachal: दोस्त की शादी में युवक की डीजे पर नाचते समय गश खाकर गिरने से मौत

Thu, 18 May 2023 11:48 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 18 May 2023 11:48 AM IST
सार

बरात गिरिपार के अंबोया चिलोई पहुंची थी। नाचने गाने का दौर चल रहा था। दूल्हे का दोस्त सीमांत नारंग नाचते वक्त अचानक छाती में दर्द होने पर गिर गया।

विज्ञापन
Sirmour News: youth died of heart attack  while dancing dancing on DJ
सिरमौर के चिलोई गांव में डांस के दौरान गश खाकर गिरता युवक। - फोटो : संवाद

विस्तार

पांवटा साहिब की अंबोया पंचायत के चिलोई गांव में विवाह समारोह में डांस करते एक युवक अचानक गिर गया। जिला मंडी निवासी युवक दोस्त की शादी में बराती बनकर आया था। पांवटा अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंडी से परिजनों के पहुंचने पर बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन


पांवटा क्षेत्र के धौलाकुआं के बेहड़ेवाला से एक बरात गिरिपार के अंबोया चिलोई पहुंची थी। नाचने गाने का दौर चल रहा था। दूल्हे का दोस्त सीमांत नारंग (30) पुत्र रामशरण नारंग निवासी गांव और डाकघर रत्ती, तहसील और थाना बल्ह जिला मंडी नाचते वक्त अचानक छाती में दर्द होने पर गिर गया।
विज्ञापन


बरात में शामिल एक महिला एमबीबीएस डॉक्टर ने सीमांत को पंप प्राथमिक उपचार भी दिया। इसके बाद उसे पांवटा साहिब अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि हार्ट अटैक से युवक की मौत हुई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ चिकित्सक कमाल पाशा ने बताया कि सीमांत ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया था। पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचित कर दिया। परिजनों के पहुंचने पर बुधवार को पोस्टमार्टम हुआ। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

उत्तराखंड के देहरादून से ले रहा था पंचकर्मा का प्रशिक्षण 
मंडी निवासी सीमांत नारंग ने बीएमएस की शिक्षा डीएवी कॉलेज जालंधर से की थी। निजी पंचकर्मा क्लीनिक खोलना चाहता था। पंचकर्मा का प्रशिक्षण देहरादून से ले रहा था। देहरादून से ही पांवटा के धौलाकुआं के बेहड़ेवाला से अंबोया के चिलोई में अपने दोस्त देवेंद्र की बरत में शामिल होने आया था।  


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटड़ी व्यास के प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने बताया कि सीमांत नारंग (30) गांव रत्ती, नेरचौक जिला मंडी का निवासी था। कहा कि सीमांत के पिता रामशरण नारंग शिक्षा विभाग से बतौर प्रधानाचार्य सेवानिवृत हुए हैं। सीमांत ने गत अप्रैल 2023 में ही प्रथम वैवाहिक वर्षगांठ मनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed